Cannes 2024: ऑरेंज गाउन में कियारा आडवाणी दिखीं अप्सरा सी, ऐश्वर्या राय का स्टाइलिश लुक देख हो जाएंगे उनके दीवाने

कान्स फिल्म महोत्सव में कियारा आडवाणी और ऐश्वर्या राय बच्चन अपना जादू बिखेर रही हैं. कियारा और ऐशवर्या का अब लेटेस्ट लुक सामने आया है, जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रही है.

Cannes 2024: 77वें कान्स फिल्म महोत्सव में बॉलीवुड की हसीनाएं अपना जलवा बिखेर रही हैं. अबतक अदिति राव हैदरी, शोभिता धुलिपाला, ऐश्वर्या राय बच्चन, उर्वशी रौतेला, दीप्ति साधवानी ने रेड कार्पेट पर वॉक किया. कियारा आडवाणी ने फ्रेंच रिवेरा में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में भाग लिया. इस दौरान एक्ट्रेस ऑरेंज कलर के आउटफिट में काफी खूबसूरत लगी. उनकी तसवीरें सामने आई है, जिसमें वो बेहद क्लासी लगी. वहीं, ऐश्वर्या राय का कान्स से एक और लुक सामने आया है.


शर्ट और लॉन्ग कोट पहनी दिखीं ऐश्वर्या राय
कान्स फिल्म महोत्सव में ऐश्वर्या राय ने रेड-कार्पेट पर अपने स्टाइलिश आउटफिट से सबको इम्प्रेस किया. उनका लेटेस्ट लुक सामने आया है, जिसमें वो एक बार फिर से फाल्गुनी और शेन पीकॉक की ड्रेस में दिखी. एक्ट्रेस ने शर्ट के साथ मल्टी-कलर कोट पहना है. उनके बाल खुले है और एक बड़ा सा सनग्लास पहना है. उन्होंने पैपराजी को देखकर मुस्कुरा कर पोज भी दिया.

Cannes 2024: हाई स्लिट व्हाइट गाउन में कियारा आडवाणी ने ढाया कहर, फैंस बोले- अप्सरा लग रही


कान्स से कियारा आडवाणी का दूसरा लुक
वहीं, कान्स से कियारा आडवाणी का दूसरा लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऑरेंज कलर के गाउन में कियारा बला की खूबसूरत लग रही है. उन्होंने इसे गोल्डन ईयररिंग के साथ पेयर अप किया है. उनका ये लुक फैंस को पसंद आ रहा है. उनकी तसवीरें कई फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बेहद एलीगेंट. एक यूजर ने लिखा, जस्ट वॉव. एक और यूजर ने लिखा, आपके फैंस को आप पर गर्व है. बता दें कि एक्ट्रेस वैनिटी फेयर द्वारा आयोजित महोत्सव में रेड सी फिल्म फाउंडेशन के वीमेन इन सिनेमा गाला डिनर में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.

Don 3: कियारा आडवाणी संग रोमांस करेंगे रणवीर सिंह, ‘डॉन 3’ में होगा जबरदस्त धमाका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >