Box Office War: 23 मई को बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी 7 बड़ी फिल्में, दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट की बहार

Box Office War: 23 मई को सिनेमाघरों में एक दो नहीं बल्कि सात फिल्में एक साथ रिलीज होने वाली है. यह बॉक्स ऑफिस क्लैश वाकई में जबरदस्त होने वाला है. कलेक्शन का किंग कौन बनेगा, यह आने वाले दिनों में ही पता चलेगा. लिस्ट में भूल चुक माफ से लेकर केसरी वीर शामिल है.

Box Office War: बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होना आम बात है. कई बार देखा गया है कि बिग बजट फिल्मों आपस में एक दूसरे से भिड़ती है, जिसका सीधा असर उनके कलेक्शन पर पड़ता है. साल 2024 में दिवाली के मौके पर भी कुछ ऐसा ही हुआ था. जब अजय देवगन की सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया 3 एक दिन रिलीज हुई. अब साल 2025 के पांचवें महीने यानी 23 मई को एक साथ एक दो नहीं बल्कि 7 फिल्में रिलीज होने वाली है. एक बार लिस्ट पर नजर डाल लें.

केसरी वीर

केसरी वीर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली की कमबैक फिल्म है, जो सालों बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. इसमें आकांक्षा शर्मा, विवेक ओबेरॉय और सुनील शेट्टी हैं. फिल्म 23 मई को रिलीज होगी.

कपकपी

कपकपी में सिद्धि इदनानी, तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में हैं. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन संगीथ सिवन ने किया है. फिल्म की रिलीज की तारीख 23 मई तय की गई है.

भूल चुक माफ

राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर भूल चुक माफ पहले 16 मई को रिलीज होने वाली थी. हालांकि, भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच, निर्माता ने रिलीज की तारीख 23 मई तक बढ़ा दी.

पुणे हाईवे

अमित साध और जिन सर्भ स्टारर पुणे हाईवे पहले 16 मई को रिलीज होने वाली थी. हालांकि, नई रिलीज की तारीख तय हो गई है और अब यह 23 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

टॉमची

टॉमची में स्वाति अग्रवाल, रति अग्निहोत्री, महेश ठाकुर और उपासना सिंह जैसे कलाकारों की टोली है. फिल्म छह बच्चों की कहानी पर आधारित है, जो स्कूल में खूब धमाल मचाते हैं. मूवी 23 मई को ही रिलीज होगी.

लव करू या शादी

लव करू या शादी आज के युवाओं की कहानी पर प्रकाश डालती है और एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने सामाजिक मूल्यों और इच्छाओं के बीच उलझन में है. यह फिल्म भी 23 मई को रिलीज होने वाली है.

अगर मगर किंतु परंतु

अगर मगर किंतु परंतु में अतुल श्रीवास्तव, सुलभा आर्य, आभा परमार, भरत भाटिया जैसे कलाकार हैं. फिल्म इसी साल 23 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें- Dipika Kakar को अचानक हुई ये गंभीर बीमारी, पति शोएब इब्राहिम बोले- रिपोर्ट में कैंसर का…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >