Box Office Report: कंगुवा हिट हुई या फ्लॉप, द साबरमती रिपोर्ट ने दूसरे हफ्ते की सिर्फ इतनी कमाई

Box Office Report: ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया. जबकि फिल्म कंगुवा 14 नवंबर को रिलीज हुई थी. दो हप्तों में दोनों मूवी ने कितनी कमाई की, यहां जानिए.

Box Office Report: फिल्म द साबरमती रिपोर्ट ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. हालांकि फिल्म का हिट बनना है तो इसे तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई करनी होगी. फिल्म में विक्रांत मैसी एक पत्रकार के रोल में दिखे हैं. फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके रिलीज के एक दिन पहले यानी 14 नवंबर को सूर्या की तमिल फिल्म कंगुवा ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. फिल्म ने उम्मीद से कम बॉक्स ऑफिस पर कमाई की. दोनों मूवीज के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने दूसरे हफ्ते में कितनी कमाई की

विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर आधारित है. सैकनिल्क के अनुसार, मूवी ने 13वें दिन 0.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

  • फर्स्ट डे– 1.25 करोड़ रुपये
  • सेकंड डे- 2.1 करोड़ रुपये
  • थर्ड डे- 3 करोड़ रुपये
  • फोर्थ डे- 1.15 करोड़ रुपये
  • 5वां दिन- 1.30 करोड़ रुपये
  • डे 6- 1.55 करोड़ रुपये
  • 7वां दिन- 1.4 करोड़ रुपये
  • 8वां दिन- 1.4 करोड़ रुपये
  • 9वां दिन- 2.6 करोड़ रुपये
  • 10वां दिन- 3.1 करोड़ रुपये
  • 11वां दिन- 0.9 लाख
  • 12वां दिन- 0.9 लाख
  • 13वां दिन- 0.85 लाख

अभी तक फिल्म ने टोटल कमाई 21.25 करोड़ रुपये की है.

कंगुवा ने दूसरे हफ्ते में कितना कलेक्शन किया

सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट की मानें, तो कंगुवा ने पहले हफ्ते में 64.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जबकि 14वें दिन मूवी ने 30 लाख रुपये का बिजनेस किया. अबतक मूवी ने 68.70 करोड़ रुपये की कमाई की है.

Also Read- Box Office Report: दूसरे हफ्ते ही सूर्या की कंगुवा का बजा बैंड, द साबरमती रिपोर्ट ने 11 दिन में सिर्फ इतनी की कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >