Box Office Report: वर्ल्डवाइड छावा के रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकामयाब रही सिकंदर, कमाई जान लगेगा झटका

Box Office Report: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिल्म सिकंदर को लेकर काफी वक्त से ट्रेंड में है. एक्टर की मूवी ईद के मौके पर आई और क्रिटिक्स ने भविष्यवाणी कि थी ये कई रिकॉर्ड्स तोड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 3 दिनों में मूवी ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में छावा तक के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ा. दिनों दिन एक्शन एंटरटेनर की कमाई में गिरावट ही देखी जा रही है.

Box Office Report: मेगास्टार सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर धीमे ही सही, लेकिन अपनी पकड़ बनाए हुए है. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित फिल्म ने भारत में 3 दिनों के भीतर 74.5 करोड़ की कमाई की. एक्शन एंटरटेनर की रिलीज से पहले क्रिटिक्स का कहना था कि यह रिकॉर्ड ओपनिंग बनेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मूवी सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान और राधे के बाद सबसे कमजोर फिल्म साबित हुई. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसने कितनी कमाई की. क्या यह छावा के रिकॉर्ड को तोड़ पाई.

तीनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में सिकंदर नहीं तोड़ पाई छावा का रिकॉर्ड

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की ओर से समर्थित, एक्शन ड्रामा ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अपने रिलीज के दिन 49 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके बाद नकारात्मक प्रमोशन और सोशल मीडिया ट्रोलिंग के कारण इसकी कमाई में गिरावट देखी गई. फिल्म ने दूसरे दिन (ईद के दिन) 43 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तीसरे दिन इसने 32 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद टोटल कमाई 124 करोड़ रुपये है. वहीं विक्की कौशल की छावा की बात करें तो इसने तीन दिनों में 164.75 करोड़ कमाए थे.

सिकंदर का कलेक्शन

Sikandar Worldwide Box Office Collection Day 1: 49 करोड़
Sikandar Worldwide Box Office Collection Day 2: 43 करोड़
Sikandar Worldwide Box Office Collection Day 3: 32 करोड़

Sikandar Worldwide Collection: 124 करोड़

सिकंदर के बारे में

एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित यह फिल्म सलमान खान की सबसे कमजोर फिल्मों में से एक साबित हुई. सिकंदर अपनी कहानी से दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही. ओपनिंग डे पर मूवी विक्की कौशल की फिल्म छावा को पार नहीं कर सकी, जिसने अपने पहले दिन 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. सलमान 2023 के बाद पहली बार सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर लौटे हैं. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज और शरमन जोशी भी अहम भूमिका में हैं. सिकंदर दो साल में सलमान की पहली ईद रिलीज है.

यह भी पढ़ें- Manisha Rani Net Worth: यूट्यूब से कितना कमाती हैं बिहार की मनीषा रानी, मुंबई में लिया करोड़ों का फ्लैट, जानें नेटवर्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >