Box Office Report: सलमान खान की सिकंदर फ्लॉप हुई या हिट, तीसरे दिन की कमाई कर देगी हैरान

Box Office Report: सलमान खान की सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. इसने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ कमाए. वहीं दूसरे दिन मूवी की कमाई बढ़कर 29 करोड़ हो गई. भारत ने एक्शन एंटरटेनर की कुल कमाई 55 करोड़ हो गई थी. वहीं वर्ल्डवाइड इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया. आइये जानते हैं तीसरे दिन मूवी ने कितनी कमाई की.

Box Office Report: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की एक्शन थ्रिलर सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. ए.आर. मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित फिल्म ने दो दिनों में वर्ल्डवाइड करीब 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि कई शहरों में कम डिमांड की वजह से शोज कैंसिल भी हुई है. आइये जानते हैं तीसरे दिन इसने कितने करोड़ की कमाई की.

सिकंदर ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, सिकंदर ने तीसरे दिन यानी पहले सोमवार को सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर 10.42 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 65.42 करोड़ हो गया. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 26 करोड़ कमाए थे. वहीं दूसरे दिन यह बढ़कर 29 करोड़ हो गया था.

सिंकदर का कलेक्शन

  • Sikandar Box Ofice Collection Day 2: 26 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 2: 29 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 3: 19.5 करोड़

Sikandar Total Collection: 74.5 करोड़

सिकंदर के बारे में

एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी और सत्यराज जैसे कलाकार भी हैं. साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले जितना क्रेज था, उतना अब नहीं रहा. अब तक, यह सलमान खान की सबसे कमजोर ईद रिलीज साबित हो रही है. उनकी पिछली ईद फिल्म, किसी का भाई किसी की जान, ने दूसरे दिन ज्यादा कमाई की थी. सिकंदर को अभिनेता मोहनलाल अभिनीत एल2: एम्पुरान से भी कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें- Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की फिल्म के सेट से कई वीडियोज लीक, फैंस बोले- रॉकस्टार बन लड़ाई झगड़ा…

यह भी पढ़ें- Manisha Rani Net Worth: यूट्यूब से कितना कमाती हैं बिहार की मनीषा रानी, मुंबई में लिया करोड़ों का फ्लैट, जानें नेटवर्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >