Box Office Report: सिकंदर की 19वें दिन की कमाई जान फैंस पकड़ लेंगे माथा, 'जाट' की झोली में 8वें दिन गिरे इतने रुपये

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर सिकंदर और जाट सिनेमाघरों में चल रही है. जाट को देखने तो दर्शक आ रहे हैं, लेकिन सिकंदर की कमाई बेहद कम हो गई है. सलमान खान की फिल्म जाट का मुकाबला नहीं कर पा रही है.

Box Office Report: सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर 30 मार्च को रिलीज हुई थी. एआर मुरुगादॉस ने पहली बार साथ में काम किया. फिल्म ने रिलीज के दो दिन पहले तो अच्छे नंबर्स बॉक्स ऑफिस पर बटोर लिए, लेकिन धीरे-धीरे इसकी कमाई काफी कम हो गई. फिल्म फ्लॉप हो चुकी है और टिकट खिड़की पर फिल्म को कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा. दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल सनी देओल की जाट चल रही है. जाट के आने से सिकंदर की कमाई में और गिरावट आ गई. चलिए आपको बताते हैं बॉक्स ऑफिस का किंग कौन बना.

सिकंदर की कमाई जान पकड़ लेंगे फैंस अपना सिर

जब सिकंदर फिल्म रिलीज तो इसे दर्शकों और आलोचकों से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला. फिल्म ने 100 करोड़ रुपये तो कमा लिए, लेकिन उसके बाद ये बॉक्स ऑफिस पर हांफने लगे. अबतक सलमान की ऐसी 10 फिल्में है, जो 100 करोड़ रुपये के नेट क्लब में शामिल है और उसमें सिकंदर की भी एंट्री हो चुकी है. पिछले कुछ सालों से सलमान की फिल्में कुछ अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही है. sacnilk के अनुसार, 19वें दिन मूवी ने अभी तक 5 लाख रुपये का बिजनेस किया है. टोटल कमाई की बात करें तो सिकंदर की कुल कमाई 109.81 करोड़ रुपये हैं. इससे कही गुणा बेहतर जाट बॉक्स ऑफिस पर कर रही है.

जाट का जादू बरकरार

सनी देओल की जाट एक्शन से भरपूर है. इसमें रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह ने नेगेटिव रोल निभाया है. गोपिचंद मालिननी की ओर से निर्देशित फिल्म सिकंदर से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. sacnilk के अनुसार, 8वें दिन मूवी ने 87 लाख रुपये कमा लिए है. टोटल कलेक्शन फिल्म की 58.37 करोड़ रुपये हो चुकी है. शाम तक फाइनल आंकडे़ आ जाएंगे और ये 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी.

यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection: ‘जाट’ की ताकत से थर्राया बॉक्स ऑफिस, सिर्फ 7 दिन में 46 रिकॉर्ड, गदर की गद्दी भी डगमगाई?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >