Box Office Report: साउथ की इस फिल्म ने सनी देओल की जाट को बॉक्स ऑफिस पर धो डाला, अबतक कर लिया इतना कलेक्शन

Box Office Report: फिल्म ‘जाट’ और ‘गुड बैड अग्ली’ इस वक्त थिएटर्स में लगी हुई है और दोनों मूवीज को दर्शक देखने जा रहे हैं. हालांकि पांचवें दिन के कलेक्शन में बॉक्स ऑफिस पर कौन आगे निकला, इसके बारे में आपको बताते हैं.

Box Office Report: सनी देओल की हालिया फिल्म ‘जाट’ और अजीत कुमार की गुड बैड अग्ली फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. दोनों फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर बज है और दोनों मूवीज को दर्शकों को बराबर प्यार मिल रहा है. 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी जाट ने पांच दिन में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. जबकि अजीत की फिल्म के खाते में पांच दिन में अबतक 101.30 करोड़ रुपये आ गए हैं. अजीत की फिल्म तेजी से कमाई कर रही हैं. पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस का किंग कौन बना, ये आपको बताते हैं.

जाट के खाते में आए कितने करोड़?

सनी देओल की फिल्म जाट की स्पीड बॉक्स ऑफिस पर कम भले ही है, लेकिन ये अच्छा कारोबार कर रही है. सनी के स्टार पावर का जाट के निर्देशक गोपीचंद मलीनेनी ने अच्छे से फिल्म में भुनाया है. एक्टर की ये दूसरी फिल्म है, जिसे सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है. पहली मूवी गदर 2 थी, जिसने देश सहित दुनियाभर में तगड़ी कमाई की थी. पहले सोमवार को मूवी ने रविवार के तुलना में कम कमाई की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पांचवें दिन करीब 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. टोटल कलेक्शन फिल्म ने 47.75 करोड़ रुपये कर लिया है.

गुड बैड अग्ली निकली जाट से आगे

गुड बैड अग्ली में अजीत कुमार के अलावा अर्जुन दास, सुनील, राहुल देव, प्रभु, प्रसन्ना नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के लिए अजीत कुमार ने करीब 110 करोड़ रुपये की तगड़ी फीस ली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 5वें दिन फिल्म ने 15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. टोटल कमाई मूवी की अबतक 101.30 करोड़ रुपये हो गई है. जाट का कलेक्शन गुड बैड अग्ली से कम है. जाट अभी तक 100 करोड़ रुपये तक नहीं पहुंची है, लेकिन गुड बैड अग्ली ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

यहां पढ़ें- Jaat: ‘ना विदेश, ना देश’, जाट की सफलता के बाद सनी देओल ने इस जगह में ढूंढा सुकून, बोले- इसका मजा लेने…VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >