बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ की रफ्तार धीमी, माइकल’ ठीक-ठाक, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ फेल

Box Office Report: बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’, ‘माइकल’ और ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का प्रदर्शन मिला-जुला रहा. ‘भूत बंगला’ की कमाई में गिरावट आई, लेकिन यह आगे बनी हुई है.

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर 29 अप्रैल बुधवार को रिलीज फिल्मों का प्रदर्शन अलग-अलग रहा. जहां अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने अब तक शानदार कमाई की है. वहीं बुधवार को इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आई. दूसरी ओर हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ ने अपनी पकड़ बनाए रखी, जबकि ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही.

‘भूत बंगला’ का कायम है दबदबा

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ ने बुधवार को भारत में करीब 3.40 करोड़ रुपये की कमाई की. यह कमाई 8,823 शोज के जरिए हुई, जिसमें फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी 11% रही. कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने भारत में अब तक 124.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 199.56 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

‘माइकल’ ने बनाए रखी स्थिर रफ्तार

हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ बॉक्स ऑफिस पर स्थिर प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के छठे दिन फिल्म ने भारत में करीब 2.30 करोड़ रुपये की कमाई की. यह फिल्म 2,722 शोज में चली और इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 18.44% रही. रात के शोज में सबसे ज्यादा 24.11% ऑक्यूपेंसी दर्ज हुई, जबकि शाम के समय यह 21.56% रही. अब तक ‘माइकल’ भारत में कुल 23.45 करोड़ रुपये कमा चुकी है. फिल्म की स्थिर कमाई इसे बॉक्स ऑफिस पर टिकाए हुए है.

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का निराशाजनक प्रदर्शन

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 25 लाख रुपये की कमाई की थी और इसके बाद भी इसमें कोई खास बढ़त देखने को नहीं मिली. छह दिन पूरे होने के बाद भी फिल्म की कमाई लाखों में ही सिमटी हुई है. अब तक ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ ने भारत में कुल 1.52 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है.

बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला जारी

तीनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. जहां ‘भूत बंगला’ अभी भी सबसे आगे है, वहीं ‘माइकल’ अपनी स्थिर कमाई से टिके रहने में कामयाब है. दूसरी ओर ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ के लिए आगे का रास्ता मुश्किल दिख रहा है.

यह भी पढ़ें- ‘भूत बंगला’ की कमाई में गिरावट, फिर भी 200 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >