Box Office Report: शनिवार को 6 फिल्मों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, बागी ने इस फिल्म के सामने टेके घुटने, किसने किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा?

Box Office Report: इस समय सिनेमाघरों में 6 फिल्में लगी हुई हैं और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला चल रहा है. लिस्ट में हॉलीवुड और साउथ की फिल्में भी शामिल हैं. बॉलीवुड की बागी 4, परम सुंदरी, द बंगाल फाइल्स अपना जलवा दिखा रही हैं, वहीं साउथ की लोकाह चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है.

Box Office Report: इन दिनों सिनेमाघरों में 6 फिल्में लगी हुई है और उनके बीच जबरदस्त टक्कर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रही है. लिस्ट में हॉलीवुड से लेकर साउथ की मूवीज शामिल हैं. बॉलीवुड फिल्में जिनमें टाइगर श्रॉफ की बागी 4, परम सुंदरी, द बंगाल फाइल्स एक तरफ थिएटर्स में अपना जलवा दिखा रही है. तो दूसरी तरफ साउथ की फिल्म लोकाह चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया है. चलिए आपको उन 6 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

बागी 4

टाइगर श्रॉफ की बागी 4 ने दो दिन में 21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. बागी फ्रेंचाइजी की ये चौथी मूवी है, जिसमें संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा ने मुख्य किरदार निभाया हैं. ओपनिंग डे पर मूवी ने 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

द बंगाल फाइल्स

द बंगाल फाइल्स का क्लैश बागी 4 के साथ 5 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर हुआ. पहले दिन मूवी ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन मूवी की कमाई सिर्फ 2.25 करोड़ रुपये हुई है. नेट कलेक्शन मूवी ने 4 करोड़ का कर लिया.

परम सुंदरी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी का जादू नहीं चला. दूसरे शनिवार को मूवी ने 2 करोड़ की कमाई सिर्फ की. फिल्म का टोटल कलेक्शन अभी 43.50 करोड़ हो चुका है.

लोकाह चैप्टर 1

मलयालम फिल्म लोकाह चैप्टर 1 इन दिनों थिएटर्स में धूम मचा रही है. फिल्म ने पहले वीक में 54.7 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए. मूवी ने टोटल कलेक्शन अभी तक 72.10 करोड़ रुपये का कर लिया है.

वश 2

दूसरे शनिवार को वश 2 ने करीब 56 लाख रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म का नेट कलेक्शन 11.01 करोड़ रुपये का हो गया है.

कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स

कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स 5 सितंबर को भारत में रिलीज हुई है और मूवी ने अबतक 35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये एक हॉरर ड्रामा है.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Day 3: बागी 4 के सामने ‘द बंगाल फाइल्स’ की हवा टाइट, टाइगर के सामने मिथुन की फिल्म हुई फुस्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >