Border 2: वरुण धवण ने बॉर्डर 2 के सेट से शेयर की अनसीन तसवीर, अहान शेट्टी का लुक आया सामने

Border 2: सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब वरुण धवण ने फिल्म के सेट से कुछ फोटोज शेयर की. जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी.

Border 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर बॉर्डर 2 की शूटिंग इन दिनों पुणे में चल रही है. यह फिल्म साल 2026 की मोस्ट अवेटेड मूवीज में से एक है. हाल ही में टीम ने कई सेट से कई फोटोज शेयर किए थे, जिसमें उनका धांसू अवतार देखा गया था. अब वरुण धवण ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए अहान शेट्टी के यूनिफॉर्म लुक की झलक शेयर की. अनुराग सिंह की ओर से निर्देशित बॉर्डर 2 गणतंत्र दिवस 2026 में रिलीज होगी.

वरुण धवण ने बॉर्डर 2 के सेट से शेयर की तसवीर

पुणे में बॉर्डर 2 की शूटिंग फिर से शुरू होने के साथ ही देशभक्ति का जोश और बढ़ गया है. बहुप्रतीक्षित सीक्वल में मुख्य भूमिका निभा रहे वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर सेट से पर्दे के पीछे की कुछ झलकियां साझा की. एक तस्वीर में सह-कलाकार अहान शेट्टी का हाथ कीचड़ में सना हुआ था, जो सीमा पर सैनिकों के वास्तविक चित्रण का एक शानदार प्रतीक है. वरुण ने कीचड़ में सने अपने हाथ की भी ऐसी ही एक तस्वीर साझा की, जिससे फैंस कहने लगे कि फिल्म वाकई में धांसू होने वाली है.

बॉर्डर 2 के बारे में

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता की शानदार प्रोडक्शन टीम की ओर से निर्मित इस फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है. सीक्वल में बॉर्डर की प्रतिष्ठित विरासत को आगे बढ़ाने का वादा किया गया है, जिसमें भारत के सैनिकों की वीरता, बलिदान और अडिग भावना का जश्न मनाया जाएगा. एक्शन, इमोशन और देशभक्ति के साथ बॉर्डर 2 देश के बहादुर दिलों को एक सिनेमाई श्रद्धांजलि होगी. हाल ही में दिलजीत दोसांझ के फिल्म से निकलने की अफवाह थी. हालांकि एक्टर ने एक BTS वीडियो शेयर किया, जिसने सभी अटकलों को खत्म कर दिया.

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 15: आमिर खान की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, कमाई चौंकाने वाली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >