Border 2: सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ के रिलीज से पहले तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Border 2: 15 अगस्त 2025 को मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया और साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा किया. सनी देओल स्टारर ये फिल्म 22 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बीच फिल्म के रिलीज से पहले एक्टर ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें डर लग रहा है.

Border 2: 15 अगस्त 2025 को बॉर्डर 2 के मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया. साथ ही उन्होंने सनी देओल की फिल्म के रिलीज डेट से पर्दा भी हटा दिया. ये मूवी 22 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में सनी के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आएंगे. फिल्म को लेकर लगातार ये सारे स्टार्स अपडेट देते रहते है. अब गदर 2 एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें उम्मीद है कि वह दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरेंगे.

सनी देओल ने बॉर्डर 2 को लेकर कही ये बात

सनी देओल ने जूम से बात करते हुए कहा, “मैंने वरुण धवन के साथ सिर्फ थोड़ा सा काम किया है. अब मैं दिलजीत और वरुण के साथ फिर से शूटिंग करने जा रहा हूं, तो ये सब अच्छा चल रहा है. मुझे उम्मीद है कि हम इस पर खरे उतरेंगे क्योंकि डर लग रहा बै.” जाट एक्टर ने आगे कहा, “जैसे जब हम ‘गदर’ कर रहे थे तो वह डर लग रहा था, उसी तरह अब ‘बॉर्डर’ करते समय भी मुझे बहुत डर लग रहा है. लेकिन यह डर मुझे कुछ करने से रोक नहीं सकता. हमें बस स्क्रिप्ट को फॉलो करना है और उसके साथ बहना है. उम्मीद है कि हम दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे.”

बॉर्डर 2 का पोस्टर

बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं. इसमें सोनम बाजवा, मेधा राणा और सोनम बाजवा फीमेल लीड में नजर आएंगे. इसका निर्माण जेपी दत्ता और भूषण कुमार कर रहे हैं. मूवी की शूटिंग पुणे, पंजाब जैसे शहरों में हो रही है. फिल्म का पोस्टर 15 अगस्त को जारी किया गया. पोस्टर में सनी देओल आर्मी लुक में दिख रहे थे. उन्होंने पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे… फिर एक बार.

यह भी पढ़ें- Coolie Worldwide Collection Day 1: कुली ने रचा इतिहास, रजनीकांत की ‘कुली’ बनी सबसे बड़ी ओपनर, पहले दिन कमाई 150 करोड़ पार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >