Border 2 एक्टर सनी देओल ने की इस स्टार किड की जमकर तारीफ, बोले- चक दे फट्टे

The Ba***ds of Bollywood: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. पहला गाना ‘बदली सी हवा’ लॉन्च, बॉबी देओल से लेकर बॉलीवुड सितारे कैमियो में नजर आएंगे. इस बीच बॉर्डर एक्टर सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर सीरीज का ट्रेलर शेयर करते हुए आर्यन खान की खूब तारीफ की है.

The Ba***ds of Bollywood: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपनी डेब्यू वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड के साथ डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली इस सीरीज का पहला गाना ‘बदली सी हवा’ लॉन्च हो चुका है, जिसे फैंस से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. गाने में एक्टर लक्ष्य अपने डांस मूव्स और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से छा गए हैं. इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है और इसका म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है. सोशल मीडिया पर फैंस गाने और इसकी वाइब की खूब तारीफ कर रहे हैं.

इस बीच ‘बॉर्डर 2’ में बहुत जल्द नजर आने वाले स्टार सनी देओल ने सीरीज का ट्रेलर शेयर करते हुए आर्यन खान की जमकर सराहना की. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

सनी देओल ने की तारीफ

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “प्यारे आर्यन खान, आपका शो शानदार है. आपके पिता को आप पर गर्व होगा. आप सभी को शुभकामनाएं, बेटा चक दे फट्टे.”

क्या है ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’?

बैड्स ऑफ बॉलीवुड में फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस लाइफ, गपशप और छुपी हुई कहानियों को मजेदार अंदाज में दिखाया जाएगा. इस सीरीज को आर्यन खान ने खुद लिखा भी है.

स्टारकास्ट और कैमियो

सीरीज में बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बांबा, मोना सिंह, मनोज पाहवा, मनीष चौधरी, राघव जुयाल और गौतमी कपूर नजर आएंगे. बॉबी देओल इसमें एक सुपरस्टार का रोल निभा रहे हैं. वहीं, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और करण जौहर जैसे सितारे कैमियो में दिखाई देंगे.

हाल ही में मुंबई में इसका प्रीव्यू एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च किया गया, जिसे शाहरुख खान ने होस्ट किया. इस दौरान आर्यन खान ने अपनी मां गौरी खान को इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस करने के लिए धन्यवाद दिया. इस शो के जरिए आर्यन खान की कथित गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी भी डेब्यू करने जा रही हैं. मेकर्स का कहना है कि यह सीरीज दर्शकों को एक नया और रोमांचक अनुभव देगी.

यह भी पढ़ें: War 2 vs Coolie Box Office Day 11: ऋतिक रोशन या रजनीकांत? 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भरी और किसे मिली शिकस्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >