Border 2 First Review: सनी देओल का दमदार कमबैक या सिर्फ नॉस्टैल्जिया का असर? टिकट बुक करने से पहले जानिए कैसी है ‘बॉर्डर 2’

Border 2 First Review: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का पहला रिव्यू रिलीज से पहले सामने आ गया है. सेंसर स्क्रीनिंग से आए सोशल मीडिया रिएक्शन में फिल्म के इमोशनल सीन और सनी देओल की दमदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही इस वॉर ड्रामा से बॉक्स ऑफिस को बड़ी उम्मीदें हैं.

Border 2 First Review: साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जे.पी. दत्ता की 1997 में आई ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ के इस सीक्वल को अनुराग सिंह ने को-राइट और डायरेक्ट किया है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है. अब जब फिल्म की रिलीज में सिर्फ दो दिन बचे हैं, उससे पहले ही इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है. ऐसे में अगर आप टिकट बुक करने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि शुरुआती रिएक्शन क्या कह रहे हैं.

बॉर्डर 2 फर्स्ट रिव्यू

हाल ही में फिल्म की सेंसर स्क्रीनिंग हुई, जिसके बाद ‘बॉर्डर 2’ का पहला सोशल मीडिया रिव्यू X पर सामने आया. इस वायरल ट्वीट में लिखा गया है कि ‘बॉर्डर 2’ की सेंसर स्क्रीनिंग के दौरान जिस सीन पर लोग रो पड़े, वह तब आता है जब सनी देओल का किरदार अपने शहीद बेटे का अंतिम संस्कार करता है. पोस्ट के मुताबिक यह सीन इतना भावुक है कि किसी भी पिता की आंखों में आंसू आ सकते हैं. ट्वीट में यह भी कहा गया है कि भले ही आर्मी परिवार इमोशनल रूप से मजबूत होते हैं, लेकिन आखिर वे भी इंसान ही होते हैं.

इसी सोशल मीडिया अकाउंट से एक और पोस्ट किया गया, जिसमें फिल्म में सनी देओल की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की गई है. पोस्ट में उनके अंदाज को “शेर जैसा” बताया गया और कहा गया कि फिल्म में उनकी दहाड़ बिल्कुल बब्बर शेर जैसी लगती है, जिसकी वजह से वह पूरी फिल्म में अलग चमकते नजर आते हैं.

सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ में जान फूंक दी

सेंसर स्क्रीनिंग से जुड़े फीडबैक के मुताबिक, सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ में मेजर जनरल और महावीर चक्र (MVC) एच.एस. क्लेर जी के किरदार में जान फूंक दी है. उनकी एक्टिंग को लेकर कहा गया है कि उन्होंने इस किरदार के साथ पूरा न्याय किया है और फैंस उनकी परफॉर्मेंस को पूरे नंबर देने वाले हैं.

2026 के बॉक्स ऑफिस के लिए क्यों अहम है ‘बॉर्डर 2’?

साल 2026 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस के लिहाज से खास नहीं रही. जनवरी की शुरुआत में ‘इक्कीस’ और ‘द राजा साब’ जैसी बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन वे दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल नहीं हो सकीं. दिसंबर 2025 से सिनेमाघरों में चल रही ‘धुरंधर’ ही इस दौरान अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रही. ऐसे में 23 जनवरी को रिलीज होने जा रही ‘बॉर्डर 2’ से उम्मीद की जा रही है कि वह बॉक्स ऑफिस की सुस्ती तोड़ सकती है.

बॉर्डर 2 स्टार कास्ट

बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी लीड रोल में हैं. वहीं, एक्ट्रेस मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें: AR Rahman ने ऐसा क्या कह दिया कि अनूप जलोटा ने उन्हें दे दी दोबारा हिंदू बन जाने की सलाह? ‘जय हो’ से लेकर ‘छावा’ तक फैला मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >