Border 2 Box Office Collection Day 4: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बनी नई बॉक्स ऑफिस किंग, फीके पड़े ‘पुष्पा 2’ और ‘गदर 2’, बना डाला ये रिकॉर्ड

Border 2 Box Office Collection Day 4: काफी इंतजार के बाद सिनेमाघरों में फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हुई. रिलीज के साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया. मूवी जबरदस्त कमाई कर रही है. आइए आपको चौथे दिन की कमाई के बारे में बताते हैं.

Border 2 Box Office Collection Day 4: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की लेटेस्ट फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर जारी है. फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. रिलीज के बाद से ही मूवी हर दिन डबल डिजिट में कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने गणतंत्र दिवस की लंबी छुट्टी की वजह से सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदर्शन किया. फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं पर आधारित है. फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है और आपको बताते हैं अब तक कितनी कमाई हो चुकी है.

‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

Border 2 Box Office Collection Day 1: 30 करोड़ रुपये
Border 2 Box Office Collection Day 2: 36.7 करोड़ रुपये
Border 2 Box Office Collection Day 3: 54.5 करोड़ रुपये
Border 2 Box Office Collection Day 4: 59 करोड़ रुपये

Border 2 Box Office Total Collection: 180 करोड़ रुपये

रिलीज के पहले सोमवार को ‘बॉर्डर 2’ ने बनाया ये रिकॉर्ड

‘बॉर्डर 2’ ने अपने रिलीज के पहले सोमवार को पुष्पा 2, छावा, धुंरधर, पठान, जवान के रिकॉर्ड को पीछो छोड़ दिया है. सनी देओल की फिल्म रिलीज के पहले मंडे को सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली मूवी बन गई. आपको टॉप 10 फिल्म बताते हैं जिसने पहले मंडे को सबसे अधिक कमाई की थी.

  • टाइगर 3- 58 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2- 56.4 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2- 46.4 करोड़ रुपये
  • बाहुबली 2- 40.25 करोड़ रुपये
  • एनिमल- 40.06 करोड़ रुपये
  • गदर 2- 38.7 करोड़ रुपये
  • स्त्री 2- 38.1 करोड़ रुपये
  • टाइगर जिंदा है- 36.54 करोड़ रुपये
  • हाउसफुल 4- 34.56 करोड़ रुपये
  • कृष 3-33.41 करोड़ रुपये
  • जवान- 30.5 करोड़ रुपये

जानें ‘बॉर्डर 2’ के बारे में

अनुराग सिंह का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया है. फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के अलावा अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा जैसे स्टार्स ने काम किया हैं.

यह भी पढ़ेंBorder 2 Box Office Record: सनी देओल ने खुद की फिल्म ‘गदर 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड, ‘बॉर्डर 2’ ने मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >