Border 2: अहान शेट्टी ने फिल्म के सेट से शेयर की अनसीन फोटो, वरुण धवण के साथ यूं दिया पोज

Border 2: बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वॉर ड्रामा साल 2026 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी. अहान शेट्टी ने अब फिल्म की एक बीटीएस फोटो शेयर की. जिसमें वरुण धवण दिखाई दिए.

Border 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, वरुण धवण, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के सेट से अक्सर फोटोज और वीडियोज वायरल होते हैं. जिसे देखकर फैंस सुपरएक्साइटेड हो जाते हैं. अब अहान ने एक बार फिर बॉर्डर 2 की एक बिहाइंड द सीन (बीटीएस) तस्वीर शेयर कर नेटिजन्स के बीच उत्साह बढ़ा दिया है. अहान ने अपने सह-कलाकार वरुण धवन के साथ फोटो शेयर की. बॉर्डर 2, साल 1997 की युद्ध ड्रामा बॉर्डर का सीक्वल है. यह अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी.

अहान शेट्टी ने शेयर किया बीटीएस फोटो

अहान शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बॉर्डर 2 के सेट से वरुण धवन संग एक तसवीर शेयर की. जिसके कैप्शन में उन्होने लिखा, ”भाई.” फिलहाल, टीम अगले शेड्यूल के लिए पंजाब में है. शूटिंग जोर-शोर से चल रही है. दिलजीत दोसांझ भी फिल्म का हिस्सा हैं और अक्सर बीटीएस वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.

बॉर्डर 2 ने पूणे शेड्यूल पूरा किया

इससे पहले, वरुण धवन ने अनाउंस किया था कि उन्होंने अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के पुणे शेड्यूल को पूरा कर लिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें पुणे में अपने एनडीए शेड्यूल के पूरा होने की घोषणा की गई थी. वीडियो में, वरुण अपने सह-कलाकार अहान शेट्टी के साथ चाय और बिस्कुट खाते हुए दिखाई दिए थे. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “#बॉर्डर2 चाय और बिस्किट, एनडीए में मेरा काम पूरा हो गया और हमने बिस्किट के साथ जश्न मनाया.” वॉर ड्रामा को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है. सीक्वल भारतीय सैनिकों की वीरता को दिखाता है.

यह भी पढ़ें- War 2 का हिस्सा नहीं बनने पर वाणी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर टाइगर श्रॉफ सीक्वल का हिस्सा होते तो मैं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >