Border 2: अहान शेट्टी ने को-स्टार सनी देओल को इमोशनल नोट में बताया फादर फिगर, लिखा- अटूट समर्पण का असली मतलब दिखाया

Border 2: साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में फाइनली रिलीज हो गई. इस बीच, रिलीज से एक दिन पहले अहान शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की टीम और सीनियर एक्टर्स के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया.

Border 2: साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में शामिल ‘बॉर्डर 2’ आखिरकार 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह सिर्फ एक फिल्म की रिलीज नहीं, बल्कि दर्शकों के बीच देशभक्ति और इमोशन की एक नई लहर बनकर सामने आई है. रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त रिव्यूज आने लगे हैं. कहीं सनी देओल की दमदार मौजूदगी की चर्चा है, तो कहीं फिल्म के इमोशनल और देशभक्ति से भरपूर विज़ुअल्स की तारीफ हो रही है. इसी बीच रिलीज से ठीक एक दिन पहले, अहान शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पूरी टीम के लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया. उन्होंने क्या कुछ लिखा, आइए बताते हैं.

यहां देखें अहान शेट्टी का पोस्ट-

अहान शेट्टी का दिल छू लेने वाला नोट

अहान शेट्टी ने लिखा कि कुछ सफर ऐसे होते हैं जो काम खत्म होने के बाद भी आपके साथ रहते हैं. कैमरों और लाइट्स से परे, उन लोगों की वजह से जिनसे आप रास्ते में मिलते हैं.

अहान ने सनी देओल को पिता समान बताया और कहा कि उन्होंने शांत ताकत, विनम्रता और अटूट समर्पण का असली मतलब दिखाया. वरुण धवन को उन्होंने बड़े भाई जैसा बताते हुए पूरे सफर में मिले प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया. वहीं, दिलजीत दोसांझ के लिए अहान ने लिखा कि जिस तरह उन्होंने उन्हें छोटे भाई की तरह अपनाया, वह शब्दों से परे है. उनकी गर्मजोशी, हंसी और एनर्जी ने पूरे सेट को सहज और पॉजिटिव बनाए रखा.

एक्टर ने मोना सिंह, अन्या सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा, निर्देशक अनुराग सिंह, भूषण कुमार, निधि दत्ता और बिनॉय के गांधी का भी धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा कि वह इस सफर की यादों, सीख और इसे खास बनाने वाले हर शख्स के लिए आभारी हैं. उत्साहित भी हैं और थोड़ा नर्वस भी, लेकिन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि दुनिया ‘बॉर्डर 2’ को देखे.

सोशल मीडिया रिएक्शन

सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे वीरता, बलिदान और भाईचारे की सच्ची कहानी बता रहे हैं. सनी देओल की जबरदस्त वापसी हर किसी का दिल जीत रही है, वरुण धवन ने अपनी वर्सटैलिटी से सरप्राइज किया है, और दिलजीत दोसांझ हर सीन में कमाल लगते हैं. कई रिव्यूज में फिल्म को देशभक्ति और इमोशन का पूरा पैकेज बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें The 50 में रिद्धि डोगरा की धमाकेदार एंट्री, जानिए किस तरह की चुनौती का सामना करेंगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >