Border 2: फिल्म रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को लेकर अहान शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म वर्दी पहनने वाले असली हीरोज को ट्रिब्यूट है

Border 2: फिल्म 'बॉर्डर 2' अगले साल यानी 23 जनवरी 2026 में रिलीज हो रही है. मूवी को लेकर अहान शेट्टी ने कहा कि हम सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं बना रहे थे, हम सर्विस को एक श्रद्धांजलि दे रहे जहां हर फ्रेम उन असली हीरोज का सम्मान करता है जो यूनिफॉर्म पहनते हैं.

Border 2: वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर’ का सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ का टीजर कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था. टीजर में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ नजर आए थे. टीजर ने दर्शकों के होश उड़ा दिए थे. फिल्म 23 जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक इंतजार कर रहे हैं. इस बीच अहान ने फिल्म को लेकर कहा कि ये वर्दी पहने लोगों के लिए एक श्रद्धांजलि है. आइए जानते हैं कि उन्होंने मूवी को लेकर और क्या कहा.

अहान शेट्टी ने ‘बॉर्डर 2’ को लेकर कही ये बात

न्यूज एजेंसी एएनआई संग बातचीत में ‘बॉर्डर 2’ में अहान शेट्टी ने कहा, “अनुराग सिंह समझते हैं कि असलियत बनाई नहीं जा सकती, इसे कमाना पड़ता है और उन्होंने यह साफ कर दिया था कि बॉर्डर 2 को मिलिट्री की सटीकता से बनाया जाएगा, न कि आम एक्शन फिल्मों की तरह. उन्होंने मुझे सिर्फ सीक्वेंस करने के बजाय एक माइंडसेट में ढलने के लिए लगातार प्रेरित किया.

अहान शेट्टी ने कहा- असली हीरोज का सम्मान करता है जो यूनिफॉर्म पहनते हैं

आगे अहान शेट्टी ने कहा, मुझे यह समझना था कि मेरा किरदार हर पल अपने साथ क्या लेकर चल रहा है, उसकी ट्रेनिंग का बोझ, अपनी टीम के प्रति जिम्मेदारी और यह जानकारी कि हर फैसले के जिंदगी या मौत जैसे नतीजे हो सकते हैं.” अहान ने आगे कहा, “हम सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं बना रहे थे, हम सर्विस को एक श्रद्धांजलि दे रहे थे जहां हर फ्रेम उन असली हीरोज का सम्मान करता है जो यूनिफॉर्म पहनते हैं.”

‘बॉर्डर 2’ किस दिन होगी रिलीज?

‘बॉर्डर 2’ को दर्शक 23 जनवरी 2026 से सिनेमाघरों में देख सकते हैं. फिल्म का टीजर 16 दिसंबर को विजय दिवस पर मेकर्स ने रिलीज किया था. मूवी को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है.

यह भी पढ़ें- Border 2 Teaser X Review: युद्ध का मैदान, चारों तरफ गोलीबारी और सनी देओल की दहाड़, कहा- हिम्मत है तो आ, फैंस बोले- धुरंधर के बाद अगला ब्लॉकबस्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >