Sridevi Death Real Reason: बोनी कपूर ने सालों बाद बताया श्रीदेवी की मौत का असली कारण, बोले- वह खुद को…

Sridevi Death Real Reason: श्रीदेवी की मौत को कई साल बीत चुके हैं. उनके परिवार को इस सदमे से बाहर आने में काफी वक्त लगा था. अब बोनी कपूर ने सालों बाद दिवंगत अभिनेत्री की मौत के पीछे का असली कारण बताया है. उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस अच्छी और परफेक्ट दिखने के लिए क्रैश डाइट किया करती थी, जिससे वह कई बार बेहोश हो जाती थी.

Sridevi Death Real Reason: बोनी कपूर फिल्म इंडस्ट्री के सफल निर्माताओं में से एक हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. सालों पहले निर्माता पर तब दुखों का पहाड़ टूटा, जब उनकी पत्नी श्रीदेवी की अचानक मौत हो गई. इस सदमें से बाहर निकलने में उन्हें काफी समय लगा. इसलिए तो सालों बाद बोनी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी की मौत का असली कारण बताया है.

श्रीदेवी को लेकर क्या बोले बोनी कपूर

बोनी कपूर ने खुलासा किया कि श्रीदेवी अपनी शक्ल-सूरत को लेकर बहुत चिंतित रहती थीं, जिसके कारण वह स्ट्रिक्ट डाइट का पालन करती थीं. उन्होंने अभिनेत्री के परफेक्ट दिखने के जुनून के बारे में बात की, उन्होंने बताया कि वह अक्सर खुद को भूखा रखती थीं, जिससे कभी-कभी उन्हें ब्लैकआउट हो जाता था.

क्रैश डाइट से कई बार बेहोश हो चुकी थी श्रीदेवी

द न्यू इंडियन के साथ बातचीत में बोनी कपूर ने खुलासा किया, “वह हमेशा अच्छी दिखना चाहती थीं, क्योंकि जब आप स्क्रीन पर होते हैं, तो आप कभी कभी चौड़े दिखते हैं और वह यह सुनिश्चित करना चाहती थीं कि स्क्रीन पर अच्छी दिखे और हमेशा शेप में रहें. इंग्लिश विंग्लिश में उन्होंने अपना वजन 46-47 किलोग्राम तक घटा लिया था.” उन्होंने आगे बताया, “इस घटना से पहले, उन्हें कई बार बेहोशी की हालत में देखा गया था और डॉक्टर उनसे कहते रहे थे कि ‘आपको लो बीपी (ब्लड प्रेशर) है, इसलिए सख्त डाइट न लें और नमक से परहेज न करें.’ ज्यादातर महिलाओं का मानना ​​है कि नमक से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ती है, इसलिए आप फूली हुई दिखती हैं. यही एक कारण था.”

क्रैश डाइट के कारण बाथरूम में गिर गई थी श्रीदेवी

बोनी कपूर ने श्रीदेवी की मौत के बाद तेलुगु स्टार नागार्जुन की ओर से बताई गई एक कहानी को भी याद किया. उन्होंने कहा, “उनके निधन के बाद, नागार्जुन हमारे घर आए और मुझे बताया कि जब वह उनके साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तो वह क्रैश डाइट पर थीं. उन्हें याद आया कि वह बाथरूम में गिर गई थीं और उनके दांत टूट गए थे और उन्हें कैप पहनाई गई थी.”

यह भी पढ़ें- Jaat के इस आइकॉनिक डायलॉग को लेकर नाखुश थे सनी देओल, कहा- खुद को रिपीट क

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >