Bobby Deol Upcoming Movies: ‘कंगुवा’ से लेकर ‘अल्फा’ तक, इन फिल्मों में बॉबी देओल का चलेगा जादू, देखें लिस्ट

फिल्म एनिमल के बाद बॉबी देओल की किस्मत चमक गई है. उनके पास कई सारी मूवीज है, जिसमें ‘कंगुवा’, ‘अल्फा’, NBK 109 शामिल है. इसके अलावा एक्टर के पास आश्रम सीजन 4 भी है.

Bobby Deol Upcoming Movies: बॉबी देओल को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल हो गए हैं. उन्होंने कई बेहतरीन मूवीज में काम किया है, जिसमें हमराज, सोल्जर, गुप्त जैसी फिल्में शामिल है. पिछले साल उनकी मूवी एनिमल रिलीज हुई थी, जिसके बाद एक्टर की लोकप्रियता बढ़ गई है. सेकेंड इनिंग में बॉबी के पास कई प्रोजेक्ट्स है, जिसे लेकर वह सुर्खियों में बने हुए है. उनकी कौन-कौन सी मूवीज और सीरीज आने वाली है, आपको उन सबके बारे में बताते हैं.

‘कंगुवा’ कब होगी सिनेमाघरों में रिलीज

बॉबी देओल अब फिल्म ‘कंगुवा’ में नजर आएंगे, जो 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मूवी से साउथ इंड्स्ट्री में बॉबी कदम रखने वाले हैं. फिल्म में वह खलनायक की भूमिका में होंगे और उनका अवतार देखने लायक होगा. फिल्म को 38 भाषा में पूरी दुनिया में रिलीज किया जा रहा है.

आश्रम सीजन 4 को लेकर क्या है अपडेट

‘आश्रम 4’ में एक बार फिर से बॉबी देओल बाबा निराला की भूमिका में सबके होश उड़ाते दिखेंगे. प्रकाश झा के इस वेब सीरीज की शूटिंग कंप्लीट हो गई है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट के बारे में कुछ अनाउंस नहीं किया है.

क्या फिल्म ‘अल्फा’ में होंगे बॉबी देओल

कुछ समय पहले ही फिल्म ‘अल्फा’ की घोषणा मेकर्स ने की थी. फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और ऋतिक रोशन साथ में दिखेंगे. इस मूवी का हिस्सा बॉबी देओल भी होंगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

क्या आर्यन खान के वेब सीरीज स्टारडम में होंगे बॉबी देओल

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान स्टारडम को लेकर चर्चा में है, जिसका वह निर्देशन कर रहे हैं. बॉबी देओल इसका हिस्सा है.

मूवी NBK 109 कब होगी रिलीज

बॉबी देओल अपनी आगामी मूवी NBK 109 को लेकर भी सुर्खियों में है. हालांकि कहा जा रहा है कि फिल्म का नाम बदला जा सकता है. नंदमुरी बालकृष्ण की मूवी का हिस्सा उर्वशी रौतेला भी होंगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी साल 2024 में रिलीज हो सकती है.

Also Read- Kanguva Release Date: विलेन बनकर सूर्या से भिड़ेंगे बॉबी देओल, इस दिन थियेर्ट्स में रिलीज होगी कंगुवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >