Kanguva: बॉबी देओल ने कंगुवा के फ्लॉप होने पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- स्क्रिप्ट काम नहीं करती, तो आप क्या कर सकते हैं

Kanguva: बॉबी देओल, साउथ स्टार सूर्या के साथ कंगुवा का हिस्सा था. उन्होंने इसमें खलनायक की भूमिका निभाई थी. इसमें दिशा पटानी, योगी बाबू, प्रकाश राज जैसे कलाकारों की टोली भी थी. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर मूवी बुरी तरह फ्लॉप हो गई. अब बॉबी देओल ने इसपर सालों बाद चुप्पी तोड़ी है.

Kanguva: बॉबी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर की हाल ही में आई एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. मूवी में उनके किरदार अबरार को काफी ज्यादा पसंद किया गया था. फिर वेब सीरीज आश्रम में भी उनके रोल को खूब सराहना मिली. हालांकि तमिल डेब्यू फिल्म कंगुवा, जिसमें सूर्या भी उनके साथ थे, बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. एक्टर ने अब इसके फ्लॉप होने पर सालों बाद चुप्पी तोड़ी है.

क्यों बॉबी देओल ने साइन की थी कंगुवा

बॉबी देओल ने फरीदून शहरयार के साथ बातचीत में कंगुवा को साइन करने और इसके फ्लॉप होने पर बात की. उन्होंने कहा, “मैंने कंगुवा इसलिए की, क्योंकि मैं हमेशा से सूर्या के साथ एक फिल्म का हिस्सा बनना चाहता था, क्योंकि वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं.” गौरतलब है कि एक्टर ने मूवी में खतरनाक उधिरन का किरदार निभाया था.

कंगुवा के फ्लॉप होने पर क्या बोले बॉबी देओल

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के असफल होने के बारे में बात करते हुए, बॉबी देओल ने कहा, “जब स्क्रिप्ट काम नहीं करती, तो आप क्या कर सकते हैं? कभी-कभी मैं फिल्म की शूटिंग के दौरान बस खुश रहना चाहता हूं. मैं वहां रहना चाहता हूं, क्योंकि एक अभिनेता के रूप में, मैं निखर सकता हूं.”

बॉबी देओल की हिट फिल्म डाकू महाराज

कंगुवा बॉक्स ऑफिस पर जरूर फ्लॉप हुई, लेकिन इस साल की शुरुआत में बॉबी डाकू महाराज में दिखाई दिए थे, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसपर एक्टर ने कहा, “मैं डाकू महाराज का हिस्सा था, जो जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह एक बड़ी हिट थी, और बाला सर के साथ काम करना बहुत अच्छा था. वह सचमुच जनता के स्टार हैं.”

यह भी पढ़ें- Anupama: राही-पाखी से सरिता की बेइज्जती का बदला लेगी अनुपमा, प्रार्थना-अंश शादी से पहले हो जाएंगे किडनैप, ग्रैंड फिनाले में नहीं पहुंचेगी अनु

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >