Jab We Met से बाहर होने पर टूटा था बॉबी देओल का दिल, बोले- जिस फिल्म को मैंने शुरू कराया, उसी से मुझे हटा दिया गया

बॉबी देओल ने खुलासा किया कि 'जब वी मेट' से हटाए जाने पर उनका दिल टूट गया था. एक्टर ने बताया कि उन्होंने ही इम्तियाज अली और करीना कपूर को फिल्म से जोड़ा था, लेकिन बाद में उनकी जगह शाहिद कपूर को ले लिया गया.

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर के एक मुश्किल दौर को याद किया. उन्होंने बताया कि फिल्म जब वी मेट’ से बाहर किए जाने पर उनका दिल टूट गया था. यह वही फिल्म थी जिसे शुरू कराने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. आइए बताते हैं सबकुछ.

इम्तियाज अली और करीना कपूर को खुद जोड़ा था

Aap Ki Adalat में बात करते हुए बॉबी देओल ने बताया कि उन्हें इम्तियाज अली का काम बहुत पसंद था. फिल्म ‘सोचा ना था’ देखने के बाद उन्होंने इम्तियाज के साथ काम करने का फैसला किया. बॉबी के मुताबिक, उन्होंने ही फिल्म के लिए इम्तियाज अली और करीना कपूर को साथ लाने में मदद की थी.

फिर उनकी जगह शाहिद कपूर को मिल गया रोल

बॉबी ने कहा कि फिल्म शुरू होने में काफी समय लग गया. इस बीच हालात बदल गए और आखिरकार फिल्म बनी, लेकिन उसमें उनकी जगह शाहिद कपूर को ले लिया गया. एक्टर ने कहा कि उस समय उन्हें इस फिल्म की बहुत जरूरत थी, इसलिए यह उनके लिए काफी दुखद था.

दिल टूटा, लेकिन हार नहीं मानी

बॉबी देओल ने माना कि इस घटना से उन्हें बहुत दुख हुआ था. हालांकि, उन्होंने इस दर्द को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. उन्होंने फैसला किया कि वह अपने गुस्से और निराशा को ताकत में बदलेंगे और खुद को बेहतर बनाएंगे.

मुश्किल दौर ने सिखाया बड़ा सबक

अभिनेता ने कहा कि जिंदगी में हमेशा अच्छी चीजें ही नहीं होतीं. कई बार मुश्किल अनुभव भी इंसान को बहुत कुछ सिखा जाते हैं. बॉबी का मानना है कि उन कठिन दिनों ने उन्हें एक बेहतर इंसान और बेहतर अभिनेता बनने में मदद की.

अब किसी से नहीं है कोई शिकायत

बॉबी देओल ने साफ कहा कि अब उनके मन में किसी के लिए कोई शिकायत नहीं है. उन्होंने उन घटनाओं को जिंदगी का हिस्सा मानकर स्वीकार कर लिया है. एक्टर का कहना है कि उन्होंने हर मुश्किल से कुछ न कुछ सीखा है और आज वह उन्हीं सीखों की वजह से पहले से ज्यादा मजबूत हैं.

यह भी पढ़ें: Peddi के किरदार ने राम चरण को पूरी तरह बदल दिया, बोले- यह मेरे करियर का सबसे मुश्किल रोल है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >