भाजपा नेता और बॉलीवुड के इस पॉपुलर सूफी गायक पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी का हुआ निधन

सूफी सिंगर हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर का 62 साल की उम्र में निधन हो गया. रेशम पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं. उनके निधन से उनके दोस्त और परिवार वाले काफी दुखी है. उनके निधन पर कई नेताओं ने भी दुख जताया है.

फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत बुरी खबर सुनने में आ रही है. भाजपा नेता और मशहूर सूफी सिंगर हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर अब इस दुनिया में नहीं रहीं. रेशम कौर 62 साल की थीं और उनका बुधवार को निधन हो गया. वह काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज जालंधर के एक अस्पताल में चल रहा था. रेशम अपने पीछे दो बेटों युवराज हंस और नवराज हंस को छोड़ गई हैं.

सिंगर हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर का निधन

सिंगर हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर के निधन की खबर उनके भाई परमजीत सिंह ने दी. उनका अंतिम संस्कार सफीपुर गांव में गुरुवार यानी आज किया जाएगा. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने उनके निधन पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, पार्टी के मेरी साथी एवं पूर्व लोकसभा सांसद श्री हंसराज हंस जी के धर्मपत्नी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह गहन दुःख सहने करने की शक्ति प्रदान करें.केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया.

हंस राज हंस ने कई गानों को अपनी आवाज दी

हंस राज हंस का जन्म सफीपुर गांव में 9 अप्रैल 1962 को हुआ था. वह बचपन से ही संगीत इंड्रस्टी में अपना करियर बनाना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने संगीत निर्देशक चरणजीत आहूजा से शिक्षा ली. हंस राज हंस ने कई पंजाबी लोक भक्ति और सूफी सॉन्ग्स को अपनी आवाज दी. इसके अलावा वह कई पंजाबी पॉप एल्बम में भी गा चुके हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने रेशम कौर से लव मैरिज किया था और उनके दो बेटे हैं.

यह भी पढ़ें-  Raid 2 Update: स्त्री 2′ की इस एक्ट्रेस की हुई अजय देवगन की ‘रेड 2’में एंट्री, यो यो हनी सिंह लगाएंगे जबरदस्त तड़का, डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >