Video: बिहारी बाबू पंकज त्रिपाठी ने बीच इवेंट में वाइफ को लगा दी डांट, बोले- बात सुन ही नहीं रही हो...

पंकज त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक इवेंट के दौरान पत्नी मृदुला को फोन में बिजी देखकर मजाकिया अंदाज में डांटते नजर आ रहे हैं. उनकी नोकझोंक के इस प्यारे पल ने दोनों के रिश्ते की दोस्ताना बॉन्डिंग की झलक भी दिखाई.

Pankaj Tripathi Scolded Wife Mridula: बिहारी बाबू पंकज त्रिपाठी 4 सितंबर को फिर कालीन भैया बनकर दर्शकों को एंटरटेन करेंगे. इसी बीच एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी को ज्यादा फोन चलाने के लिए डांटते दिख रहे हैं.

Pankaj Tripathi Scolded Wife Mridula: पंकज त्रिपाठी ने पत्नी मृदुला को इस वजह से डांटा

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में पंकज त्रिपाठी मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में नजर आ रहे हैं. इसी दौरान मृदुला अपने फोन में बिजी दिखाई देती हैं. जब पंकज की नजर उन पर पड़ती है, तो वह मजाकिया अंदाज में पूछते हैं कि आखिर वह लगातार किसे मैसेज भेज रही हैं और उनकी बात पर ध्यान क्यों नहीं दे रही हैं.

Pankaj Tripathi Statement: जानिये पंकज त्रिपाठी ने क्या कहा

एक्टर ने डांटते हुए कहा, “तुम किसे लगातार मैसेज किए जा रही हो, मेरी नजर उसमें जा रही है... मैं देख रहा हूं, मैं बोल रहा हूं और तुम मेरी बात सुन ही नहीं रही हो, क्या मैं जो बोल रहा हूं, तुम वही लिख रही हो?” उन्होंने आगे कहा, “उसे बता दो कि उसके पापा का इवेंट शुरू हो गया है.”

After Being Scolded Pankaj Tripathi Calls Wife Beautiful: डांटने के बाद पंकज त्रिपाठी ने वाइफ को बताया खूबसूरत

पंकज त्रिपाठी ने माहौल को मजेदार बनाते हुए कहा, “मैंने 25 साल पहले इतनी खूबसूरत महिला से शादी की थी और मैं लगातार उसका चेहरा देखता रहता हूं. मैं देखता हूं कि मेरी बात पर उनका क्या जवाब या रिएक्शन होता है, लेकिन कुछ समय से देख रहा हूं कि ये लगातार अपने फोन में लगी हुई हैं.”

मृदुला ने बुरे वक्त में दिया है पंकज त्रिपाठी का साथ

बॉलीवुड में बड़ा नाम बनने से पहले पंकज त्रिपाठी ने लंबे समय तक संघर्ष किया था. उस दौर में उनकी पत्नी मृदुला ने उन्हें फाइनेंशियली और इमोशनली तरह से साथ दिया. नवभारत टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में पंकज ने बताया था कि जब वह फिल्मों में काम की तलाश में अंधेरी की गलियों में भटकते थे, तब मृदुला घर का पूरा खर्च संभालती थीं. उन्होंने कहा था, “सच कहूं तो 2004 से 2010 के बीच मैंने कुछ भी नहीं कमाया. उस दौरान घर चलाने का पूरा खर्च मेरी पत्नी मृदुला उठाती थीं. मैं अंधेरी में घूमता रहता था और लोगों से कहता था कि मुझे कोई एक्टिंग का काम दे दो, लेकिन उस समय कोई मेरी बात नहीं सुनता था.”

ये भी पढ़ें: 'मैं अटल हूं' के लिए पंकज त्रिपाठी ने क्यों पकड़ लिया था अपना सिर? बोले- ये मेरा सबसे बड़ा चैलेंज था

ये भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Cast Fees: 250 करोड़ बजट, करोड़ों में स्टार्स की फीस, जानें कालीन भैया-मुन्ना से गोलू तक की कमाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >