बिहार-झारखंड में आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ हिट या फेल, टिकट सेल्स ने खोली पोल, इन थिएटर्स में लगी है फिल्म

Alpha In Bihar Jharkhand: आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म को लेकर झारखंड और बिहार जैसे शहरों में कितना क्रेज है, कितने टिकट बिके, आइये जानते हैं.

Alpha In Bihar Jharkhand: शिव रावेल की ओर से निर्देशित ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. स्पाई थ्रिलर एक्शन ड्रामा में दो फीमेल एजेंट मिशन पर निकली है. आलिया सीता का किरदार निभा रही हैं, जो एक अपने बाबा (बॉबी देओल) के कहने पर दुश्मनों से लड़ती है. इसमें ऋतिक रोशन कैमियो भी कर रहे हैं.

Jharkhand Alpha Advance Booking: झारखंड में अल्फा के कितने बिके टिकट

झारखंड में ‘अल्फा’ ने 11 बजे (3 जुलाई) तक 8.27 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग की है. अगर ब्लॉक सीट्स को जोड़ दें, तो यह आंकड़ा 10.9 लाख रुपये तक पहुंच जाता है. यहां करीब 14 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई यानी रिस्पॉन्स ब्लॉकबस्टर वाला नहीं है, लेकिन फैंस थियेटर्स तक पहुंच रहे हैं. वीकेंड में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है. राज्य में स्पाई थ्रिलर के 101 शोज चल रहे हैं. स्पॉट बुकिंग भी खेल बदल सकता है.

Bihar Alpha Advance Booking: बिहार में अल्फा के कितने बिके टिकट

बिहार में झारखंड के मुकाबले ‘अल्फा‘ का थोड़ा कम क्रेज देखने को मिला. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक यहां फिल्म की एडवांस बुकिंग सिर्फ 5.13 लाख रुपये तक पहुंची है, जबकि ब्लॉक सीट्स के साथ यह आंकड़ा 8.99 लाख है. 200 शोज के साथ थिएटर ऑक्यूपेंसी महज 4% रही.

Movie Theaters In Patna To Watch Alpha: पटना में किन थियेटर्स में देख सकते हैं अल्फा

  • ASR सिनेमा, आरपीएस मोड़
  • कॉनप्लेक्स सिनेमा
  • सिनेमा कैफे
  • सिनेपॉलिस
  • मोना सिनेमाज
  • एल्फिंस्टन सिनेमा हॉल
  • इनॉक्स अशोक
  • PKV स्मार्ट सिनेमाज
  • सुशील प्लाजा सिनेमा प्लेक्स

Movie Theaters In Ranchi To Watch Alpha: रांची में कहां देख सकते है अल्फा

  • आइलेक्स सिनेमा
  • फिन सिनेमाज
  • पीजेपी सिनेमा
  • पॉपकॉर्न सिनेमा
  • पीवीआर हॉल
  • सुजाता प्लाजा
  • मिराज सिनेमाज

Alpha Box Office Collection Day 1: पहले दिन कितना कमा सकती है अल्फा?

Sacnilk की एडवांस बुकिंग के मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक ‘अल्फा’ पहले दिन 7 से 8 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग कर सकती है. हालांकि अगर शाम और रात के शो में स्पॉट बुकिंग बढ़ती है, तो यह आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है.

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं आलिया भट्ट, एक फिल्म के लिए इतना करती हैं चार्ज

यह भी पढ़ें- Alpha First Review: आलिया भट्ट की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, थिएटर जाने से पहले पढ़ें, मिले इतने स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >