Bigg Boss OTT 2: पूजा भट्ट की शादी क्यों टूटी? पहली बार एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, इस वजह ने नहीं हुए बच्चे

बिग बॉस ओटीटी 2 में पूजा भट्ट ने अपनी शादी को लेकर बात की. पूजा ने शो में बताया किस वजह से वो अपने पति मनीष मखीजा से अलग हुई. साथ ही उन्होंने बताया कि ये रिश्ता क्यों नहीं चल पाया.

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में इस बार कई जाने-पहचाने चेहरे नजर आ रहे है. महेश भट्ट की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी बिग बॉस के घर में बन्द है. एक्ट्रेस ने एक एपिसोड में अपने निजी जीवन के बारे में खुलासा किया. उन्होंने बताया किस वजह से वो अपने पति मनीष मखीजा से अलग हुई. साथ ही उन्होंने बताया कि ये रिश्ता क्यों नहीं चल पाया.

पूजा भट्ट की शादी क्यों टूटी?

बिग बॉस ओटीटी 2 में पूजा भट्ट ने बेबिका धुर्वे से अपनी शादी को लेकर बात की. पूजा, जिनकी शादी एक रेस्तरां मालिक और वीडियो जॉकी, मनीष मखीजा से हुई थी, ने इस बारे में बात की कि उनकी शादी क्यों नहीं चल पाई. उन्होंने कहा, “मेरी शादी को लगभग 11 साल हो गए थे, फिर हमें लगा कि कुछ ठीक नहीं है और यह काम नहीं कर रहा है. हम एक-दूसरे से झूठ नहीं बोलना चाहते थे. यह कोई ड्रेस रिहर्सल नहीं है. आपको जीवन में एक मौका मिलता है.

https://www.instagram.com/p/CsDv09fBIZE/?hl=en

‘जब हम झूठ बोलना शुरू…’

पूजा भट्ट ने आगे कहा, “जब हम झूठ बोलना शुरू करते हैं, उसके बाद क्या होता है ना झूठ शुरू हो जाता है, तो ब्लेम गेम शुरू हो जाता है और मैं ऐसा नहीं चाहती थी. जो कुछ भी था वह बहुत अच्छा था.., जब तक था. हमने गरिमा बनाए रखी और फिर अच्छे नोट पर हम अलग हो गए.” गौरतलब है कि पूजा और मनीष ने साल 2003 में शादी किया था और साल 2014 में अलग हो गए थे.

https://www.instagram.com/p/CrTWrsmhiLA/?hl=en

क्यों नहीं है पूजा भट्ट के बच्चे?

पूजा भट्ट ने बच्चे नहीं होने पर कहा कि, मैं उस समय मां बनने के लिए तैयार नहीं थी. मुझे बच्चे बहुत पसन्द है, लेकिन उस समय मैं बच्चे नहीं चाहती थी. मैं किसी से कभी न मिलने का जोखिम लेकर झूठ नहीं बोल सकती, मैं झूठ नहीं बोल सकती. यह ठीक है लेकिन मैं झूठ नहीं बोल सकती.

Also Read: Bigg Boss OTT 2: इस वजह से बिहार की बेटी मनीषा रानी भाग गई थी घर से, खानी पड़ी थी जेल की हवा,जानें पूरा किस्सा

अविनाश इस वजह से भड़के

वहीं, एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें अविनाश, फलक नाज और पूजा भट्ट के पास अपना मुड़ा हुआ तौलिया लेकर आए, जिस पर कंघी और एक क्लिप थी. अविनाश ने उनसे पूछा कि क्या यह उनका है, लेकिन दोनों ने इनकार कर दिया. सबसे पहले, फलक ने कहा, “कंघी मेरी लगती है, हालांकि बाद में उसे देखकर कहा कि ये मेरी नहीं है. पूजा भट्ट ने अविनाश से पूछा कि ये आपको कहां मिली है, जिसके बाद उन्होंने कहा, “किसी ने मेरा तौलिया मोड़ा और ये सारी चीजें उस पर रख दीं और चला गया. मैंने सबसे पूछने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं दे रहा कि ये किसका है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >