Bigg Boss 18 New Promo: विवियन ने दिग्विजय के स्टैंडर्ड पर उठाया सवाल, तो रजत ने डाली धमकी, कहा ‘कान पर रैप्टे लग जाएंगे’

Bigg Boss 18 New Promo: सलमान खान के रियलिटी शो के ‘वीकेंड का वॉर’ एपिसोड में रोहित शेट्टी घरवालों की क्लास लगाते नजर आए हैं. इसी बीच विवियन और दिग्विजय को बहस करते देखा गया है. साथ ही उनकी इस बहस के बीच रजत दलाल भी धमकी देते नजर आए हैं.

Bigg Boss 18 New Promo: बिग बॉस 18 के होस्ट सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में ब���जी चल रहे हैं. इसी वजह से एक्टर इस बार शो के ‘वीकेंड का वार’ में नजर नहीं आए. और उनकी जगह शुक्रवार को टेलीविजन प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर ने ली थी. उन्होंने आते ही शो के कंटेस्टेंट विवियन डीसेना, रजत दलाल और चाहत पांडे की जमकर फटकार लगाई. अब एकता कपूर के बाद शो में निर्देशक रोहित शेट्टी ने घरवालों की क्लास लगाई है. इसी बीच विवियन और रजत के बीच बहस भी देखने को मिली है. आइए बताते हैं पूरा मामला. लेकिन इससे पहले आप नीचे शो का प्रोमो देखें-

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो रिलीज

बिग बॉस 18 का सोशल मीडिया हैंडल कलर्स टीवी पर एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है. इस प्रोमो में रोहित शेट्टी शो के होस्ट के रूप में नजर आए हैं. यहां उन्हें घरवालों की क्लास लगाते हुए देखा गया. इसी बीच विवियन को स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट दिग्विजय सिंह के साथ बहस करते देखा गया. यहां तक कि उन्होंने उनके स्टैंडर्ड्स पर भी सवाल उठाए. जिसके बाद रजत दलाल का पारा हाय हुआ और उन्होंने रोहित शेट्टी के सामने ही विवियन को धमकी दे डाली.

रजत दलाल की बातों से दिग्विजय हुए ऑफेंड

बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में रोहित शेट्टी घरवालों के साथ गेम खेलते नजर आए हैं. इसके बाद वह घरवालों से सवाल करते हैं कि यहां कितन हैं, जिन्हें दिग्विजय के होने न होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. इसपर विवियन कहते हैं कि, क्वेश्चन पेपर पढ़कर आए हैं, हाल फिलहाल तो मुझे कुछ ऐसा दिख नहीं रहा है. उनकी इस बात पर दिग्विजय ऑफेंड हो जाते हैं और जवाब देते हैं कि, विवियन जो हैं उनमें सुपियॉरिटी कॉम्प्लेक्स बहुत ज्यादा है. ये एक अच्छी चीज है, मुझे में भी बहुत ज्यादा है, लेकिन उनमें न निगेटिव साइड की सुपियॉरिटी कॉम्प्लेक्स है. भाई बात यहां ऐसी है कि सब यहां बराबर हैं, सब कंटेस्टेंट हैं. ज्यादा अकड़ मैं अपने बाप के अलावा किसी की सहता नहीं हूं, तो आपकी भी नहीं सहूंगा.

रजत दलाल ने सरेआम विवियन को दी धमकी

दिग्विजय की बात सुनकर विवियन उनके स्टैंडर्ड पर सवाल उठाते हैं. उन्होंने कहा, ‘यही स्टैंडर्ड है तुम्हारी बातों का, इसी लो स्टैंडर्ड की बातें करोगे.’ इसी बीच रजत दलाल आग बबूला हो जाते हैं और विवियन को सरेआम धमकी दे डालते हैं. उन्होंने कहा कि, ‘तेरे कान पर रैप्टे लग जाएंगे… स्टैंडर्ड.’ रजत दलाल की बात सुनकर सभी घरवाले हैरान हो जाते हैं. अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि रजत की धमकी पर विवियन का क्या रिएक्शन होता है.

Also Read: Bigg Boss 18: ‘काम का घमंड किसे दिखा…’, एकता कपूर ने लगाई विवियन को फटकार, बाकी घरवाले भी हुए गुस्से का शिकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >