Bigg Boss 18 Highlights: एक साथ घर के 10 सदस्यों पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, लिस्ट में स्टारप्लस की बहू भी शामिल

Bigg Boss 18 Highlights: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो पर गुणरत्न और गधराज के बाद अब 10 सदस्यों पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है. इस लिस्ट में अनुपमा की बेटी भी शामिल हैं.

Bigg Boss 18 Highlights: बिग बॉस 18 के घर में चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच 10 सदस्य एलिमिनेट होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं. पिछले एपिसोड में हमने देखा कि सीजन के पहले टाइम गॉड के लिए टास्क हुआ और इस टास्क को अरफीन खान ने जीता. साथ ही उन्हें कई शक्तियां भी दी गई हैं, जिसे वह कैप्टन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया है कि बिग बॉस अरफीन से पूछते हैं कि वह घरवालों ने से किन दो सदस्य को एलिमिनेट करना चाहते हैं? इस पर अरफीन, तजिंदर सिंह बग्गा और मुस्कान बामने का नाम लेते हैं. इसके बाद बिग बॉस तजिंदर सिंह और मुस्कान को भी घर के बाकी सदस्य को बेघर होने के लिए नॉमिनेट करने को कहते हैं. ताकि इससे वे अपना भविष्य बदल सकें, लेकिन आखिर में दोनों इसमें फेल हो गए और घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए.

10 सदस्य घर से बेघर होने के लिए हुए नॉमिनेट

बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड में हम देख सकते हैं कि घर वालों को एक ट्रेन टास्क दिया गया, जिसमें नॉमिनेटेड सदस्यों को बाकी के घरवालों को खाने के पैकेट देने हाेंगे. जिसे पैकेट मिल जायेगा वह ट्रेन में चढ़ जाएगा. वहीं, अंत तक जिसके पास पैकेट नहीं होंगे वे नॉमिनेट हो जाएंगे. इस तरह बिग बॉस 18 के 8 सदस्य रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन, हेमा शर्मा, शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा और स्टारप्लस की बहु एलिस कौशिक घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं. इसका मतलब है कि अब मुस्कान और तजिंदर समेत घर के इन 10 सदस्यों पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है.

Also Read: Bigg Boss 18: वीकेंड का वॉर में बढ़ा घरवालों का हाई वोल्टेज ड्रामा, अरफीन बने कैप्टन, तो एलिस ने इस कंटेस्टेंट पर बरपाया कहर

Also Read: Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर से भिड़े अविनाश मिश्रा, तो सलमान खान ने किया टाइट, बोले ‘घर के बाहर भी एक दुनिया…’

पहले ये दो सदस्य हुए घर से बेघर

बिग बॉस 18 के घर में इससे पहले दो सदस्य घर से बाहर हुए, जिसमें गधराज और गुणरत्न सदावर्ते शामिल हैं. बीते दिनों ‘बिग बॉस’ ने गुणरत्न सदावर्ते को कन्फेशन रूम में बुलाया और कहा कि वह उन्हें कुछ वक्त के लिए घर से बाहर जाने की परमिशन दे रहे हैं. क्योंकि कोर्ट में उनका जो केस चल रहा है, उसमें उन्हें उपस्थित रहना पड़ेगा. ऐसे में आगे और भी कौन कौन से ट्विस्ट आते हैं, उसे देखने के लिए कलर्स टीवी के साथ सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे बने रहें. इसके अलावा आप इसे जिओ सिनेमा पर भी देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >