Bigg Boss 18 Highlights: सलमान खान ने लगाई अविनाश मिश्रा की क्लास, कहा 'आप क्या इस घर के भगवान…'

Bigg Boss 18 Highlights: सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान खान अविनाश मिश्रा की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे. इसके अलावा वह करण वीर मेहरा को भी लताड़ते दिखेंगे.

Bigg Boss 18 Highlights: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के मच अवेटेड वीकेंड का वार एपिसोड में, सलमान खान ने अविनाश मिश्रा की खूब क्लास लगाई और उन्हें लताड़ा. उन्होंने अविनाश मिश्रा के व्यव्हार पर सवाल उठाते हुए पूछा, “आप क्या इस घर के भगवान हैं?” उन्होंने आगे कहा कि, “फ्रैंक और रूड होने के बीच एक थिन लाइन होती है, और आपने उस लाइन को पार कर लिया है. आपका नाम अविनाश है, लेकिन आप खुद अपना विनाश कर दोगे.”

सलमान खान ने करण वीर मेहरा को लताड़ा

बिग बॉस 18 के वीकेंड का वॉर के इस एपिसोड में बाजीराव सिंघम यानी बॉलीवुड स्टार अजय देवगन भी शामिल हैं, जो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को प्रमोट करने आए हैं. अजय देवगन की मौजूदगी ने दर्शकों में उत्साह बढ़ाया. एक्टर घर के सभी सदस्य से बात करते हैं और उन्हें सावधानी से खेलने को कहते हैं. इस एपिसोड में सलमान करण वीर मेहरा को भी संबोधित करते हैं. उन्होंने कहा, ”आपके जीवन में दुख भी है के बाहर आप परिवार जोड़ नहीं पाए और यहां भी आप परिवार जोड़ नहीं पा रहे. करणवीर मेहरा, आप जो कोने में काम कर रहे हो, मैं कहता हूं के ये आप खुले में करो.’

Also Read: Bigg Boss 18: करण वीर से हुई राशन को लेकर भीषण लड़ाई, तो विवियन बोले ‘मैं भीड़ में नहीं चलूंगा’

मुस्कान बामने हुईं बेघर

बिग बॉस 18 के बीते एपिसोड में हेमा शर्मा के बाद अनुपमा फेम मुस्कान बामने को घर से बेघर होते हुए देखा गया. एक्ट्रेस को घर में बोरियत फैलाने और कम जागरूक रहने की वजह से नॉमिनेट किया गया. अब ऐसे में जैसे जैसे घर में कंटेस्टेंट्स की संख्या कम हो रही है. वैसे-वैसे शो में नए नए ट्विस्ट और टर्न्स एक्साइटमेंट को बढ़ा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >