Bigg Boss 18 Highlights: रजत-दिग्विजय की दोस्ती में पड़ी दरार, क्या बिग बॉस रोक पाएंगे ये वॉर

Bigg Boss 18 Highlights: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का नया प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में दिग्विजय राठी और रजत दलाल एक दूसरे से बहस करते हुए नजर आए हैं.

Bigg Boss 18 Highlights: बिग बॉस 18 में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. जहां, एक तरफ बीते दिन एलिस कौशिक का शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ. वहीं, दूसरी ओर इस हफ्ते एक नहीं, बल्कि 7 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है. इसी बीच शो का एक नया प्रोमो सामने आया है. इसमें नए टाइम गॉड दिग्विजय राठी और रजत दलाल के बीच जमकर बहस देखने को मिल रही है. मालूम हो कि शो में धीरे-धीरे दोनों रजत और दिग्विजय की अच्छी-खासी दोस्ती हो गई थी, लेकिन अब उनकी दोस्ती में दरार पड़ गई है. आइए बताते हैं शो के प्रोमो में और क्या कुछ हुआ.

यहां देखें शो का प्रोमो-

रजत-दिग्विजय में छिड़ी शब्दों की जंग

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल कलर्स टीवी पर शेयर किया गया है. इस प्रोमो में रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच शब्दों की जंग छिड़ी हुई है. जहां, नए टाइम गॉड दिग्विजय राठी का कहना है कि रजत घर का कोई काम नहीं कर रहे हैं. वहीं, रजत कहते हैं कि जब तक घर में सबका खाना एक साथ नहीं बनेगा तब तक वह कोई काम नहीं करेंगे. जबकि, विवियन और अविनाश उनकी इस लड़ाई का फायदा उठाकर रजत को भड़काते हुए नजर आए हैं.

विवियन ने घर का काम करने से किया इनकार

बिग बॉस 18 का एक और नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें विवियन डिसेना घर का कोई भी काम करने से इनकार करते हुए नजर आते हैं. वह कहते हैं कि ‘वैसे पुरानी ड्यूटीज और पुरानी चीजों के कुछ हिसाब बाकी हैं. आराम से करेंगे हम हिसाब-किताब अभी मैं थोड़ा बिजी हूं.’ इसपर दिग्विजय कहते हैं, ‘इस घर में समय ही समय है जब मर्जी करे आ जाना.’ इसके बाद विवियन सभी घरवालों से कहते हैं कि ‘दिग्विजय आया था मुझसे काम करवाने. मैंने कह दिया कि मेरी मर्जी है, मुझे जो ड्यूटी करनी होगी मैं करूंगा. जब तक तू (दिग्विजय) टाइम गॉड रहेगा मैं कोई काम नहीं करूंगा.’

अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि घरवालों के बीच छिड़ी जंग में बिग बॉस का कैसा रिएक्शन होता है.

Also Read: Bigg Boss 18 Nominations: इन 7 कंटेस्टेंट पर लटकी है घर से बेघर होने की तलवार, ऐलिश के बाद कौन होगा आउट

Also Read: Bigg Boss 18 New Promo: हिना खान ने घरवालों का ऐसा दिया टास्क, उतर गए हर कंटेंट्स के मास्क

Also Read: Bigg Boss 18 Highlights: रजत-विवियन की फाइट पर सलमान खान हुए ऑफेंड, क्या अब घरवाले खुद को कर पाएंगे डिफेंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >