29वें दिन धीमी पड़ी ‘भूत बंगला’ की रफ्तार, फिर भी अक्षय कुमार की फिल्म रचने जा रही इतिहास

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 29: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला’ पांचवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. फिल्म अब ‘भूल भुलैया 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 3.61 करोड़ रुपये दूर है और जल्द बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है.

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 29: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं और अब यह पांचवें हफ्ते में पहुंच चुकी है. हालांकि नई फिल्मों की एंट्री के बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब पहुंच गई है.

29वें दिन कितना रहा ‘भूत बंगला’ का कलेक्शन?

29वें दिन यानी पांचवें शुक्रवार को ‘भूत बंगला’ की कमाई में काफी कमी आई. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 75 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई लगभग 181.96 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 214 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है.

नई फिल्मों का पड़ा असर

इस हफ्ते सिनेमाघरों में कई नई फिल्मों ने एंट्री ली है. वहीं कुछ पुरानी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं. ऐसे में ‘भूत बंगला’ की स्क्रीन और ऑडियंस दोनों पर असर पड़ा है. इसके बावजूद फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल रही है और पांचवें हफ्ते में भी इसकी पकड़ बनी हुई है.

‘भूल भुलैया 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

अक्षय कुमार की यह फिल्म अब कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 3.61 करोड़ रुपये दूर है. ‘भूल भुलैया 2’ का लाइफटाइम नेट कलेक्शन 185.57 करोड़ रुपये रहा था. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले वीकेंड तक ‘भूत बंगला’ यह आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी.

हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में मिलेगी बड़ी जगह

अगर फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को पीछे छोड़ देती है, तो यह भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म बन जाएगी. फिलहाल इस लिस्ट में ‘स्त्री 2’, ‘भूल भुलैया 3’ और ‘गोलमाल अगेन’ जैसी फिल्में टॉप पर मौजूद हैं.

पांचवें वीकेंड पर टिकी निगाहें

अब सभी की नजरें फिल्म के पांचवें वीकेंड पर टिकी हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. अगर ऐसा होता है तो ‘भूत बंगला’ आसानी से नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी.

यह भी पढ़ें: 16वें दिन भी नहीं थमी ‘Raja Shivaji’ की रफ्तार, रिकॉर्ड तोड़ कमाई से हिला बॉक्स ऑफिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >