Bhoot Bangla: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ में हुई इस फीमेल लीड की एंट्री, जानें कैसा होगा रोल

Bhoot Bangla: अक्षय कुमार की साल 2025 की मच अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. जिसके अनुसार फिल्म की लीड एक्ट्रेस फाइनल हो गई है और इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी.

Bhoot Bangla: अक्षय कुमार की मच अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. दरअसल, इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने 14 साल बाद हाथ मिलाया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे, जो इस फिल्म में कॉमेडी की बौछार कर देंगे. फैंस अपने पसंदीदा एक्टर को एक बार फिर बड़े पर्दे पर कॉमेडी करते देखने के लिए काफी उत्सुक हैं. अब फिल्म को लेकर जो अपडेट सामने आई है, उसके अनुसार फिल्म कीवलीड एक्ट्रेस को फाइनल कर दिया गया है. आइए बताते हैं ये कौन हैं.

भूत बंगला में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला के करीबी सोर्स से जानकारी मिली है कि फिल्म के मेकर्स को वामीका गब्बी भूत बंगला के लिए एक परफेक्ट चॉइस लगती हैं. सोर्स के अनुसार, वामिका ने पिछले कुछ समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जो काम किया है, उससे सभी को प्रभावित किया है. जल्द ही वह वरुण धवन की बेबी जॉन में नजर आएंगी, इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. बेबी जॉन के बाद वामिका को दर्शक अक्षय कुमार की भूत बंगला में देखेंगे. भूत बंगला में वामीका गब्बी का अहम रोल है.

भूत बंगला की शूटिंग कब शुरू होगी?

भूत बंगला के करीबी सोर्स ने यह भी बताया की फिल्म में दो और लीड एक्ट्रेस होंगी. फिल्म में यह तीनों एक्ट्रेस एक ही घर में परेश रावल, अक्षय कुमार और राजपाल यादव के साथ कॉमेडी करते नजर आएंगी. हालांकि, वामिका के अलावा फिल्म में बाकी दो एक्ट्रेस कौन हैं इस पर से भी जल्द ही पर्दा उठ जाएगा. वहीं, फिल्म की शूटिंग की बात करें तो भूत बंगला की शूटिंग अगले साल 2025 में शुरू हो जाएगी. जबकि यह फिल्म साल की थर्ड कार्टर तक रिलीज हो सकती है.

Also Read: Pushpa 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स बोले- दर्शक पुष्पा 2 को जबरदस्त हिट बनाते हैं तो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >