‘भूत बंगला’ की धमाकेदार कमाई, 5 दिन में 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 5: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को भले ही ज्यादा अच्छे रिव्यू नहीं मिले, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है. 5 दिनों में ही इसने भारत और विदेश में मिलाकर शानदार कलेक्शन कर लिया है.

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 5: ‘भूत बंगला’ एक मजेदार हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें डर और हंसी दोनों का मिक्स देखने को मिलता है. फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आ रहे हैं और उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. रिलीज के बाद फिल्म को कुछ जगहों पर मिक्स रिव्यू मिले, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. खास बात यह है कि फिल्म ने पहले वीकेंड में जोरदार शुरुआत की और अब वीकडेज में भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है. यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे मजबूत होती जा रही है और 100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है.

पांचवे दिन की कमाई जानें

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन करीब 12.25 करोड़ रुपये से शुरुआत की, जो एक अच्छा ओपनिंग कलेक्शन माना जाता है. दूसरे दिन कमाई में और बढ़ोतरी हुई और फिल्म ने करीब 19 करोड़ रुपये कमा लिए. तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की और यह आंकड़ा 23 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इसके बाद सोमवार को थोड़ी गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने करीब 6.75 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, पांचवे दिन यानी मंगलवार को फिर से थोड़ा उछाल आया और फिल्म ने करीब 7.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस तरह पहले 5 दिनों में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है.

कुल कमाई और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

अब तक फिल्म भारत में करीब 72.40 करोड़ रुपये नेट कमा चुकी है, जो कि एक मजबूत आंकड़ा माना जाता है. वहीं, अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह 86.21 करोड़ रुपये हो चुका है. विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जहां से अब तक करीब 31.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 117 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया है, जो दिखाता है कि फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं.

फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, राजेश शर्मा, जिस्सू सेनगुप्ता, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी जैसे कई जाने-माने कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जो पहले भी कई हिट कॉमेडी फिल्में बना चुके हैं. यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, जबकि इसके पेड प्रीव्यू एक दिन पहले यानी 16 अप्रैल को दिखाए गए थे.

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार के बेटे आरव ने चुनी अलग राह, फिल्मी दुनिया छोड़ इस फील्ड में कर रहे मेहनत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >