Bhool Chuk Maaf Worldwide Collection: राजकुमार राव की टाइम लूप कॉमेडी दुनियाभर में हिट या फ्लॉप, कमाई ने खोले पत्ते

Bhool Chuk Maaf Worldwide Collection: राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' ने वर्ल्डवाइड सिर्फ 20 करोड़ कमाए हैं. ऐसे में जानें फिल्म की कहानी, विवाद और बॉक्स ऑफिस पर एक नजर डालते हैं.

Bhool Chuk Maaf Worldwide Collection: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की टाइम लूप कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ आखिरकार 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. करण शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. वहीं, कलेक्शन के मामले में अबतक फिल्म ने सिर्फ 16.11 करोड़ रुपये ही कमाए हैं. ऐसे में वर्ल्डवाइड फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन किया है या हांफ रही है, आइए बताते हैं.

भूल चूक माफ वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, भूल चूक माफ ने 7 करोड़ रुपए से ठीक-ठाक ओपनिंग की थी. हालांकि, यह आंकड़ा राजकुमार राव की पिछली फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ से बेहतर जरूर है, जिसने पहले दिन 5.5 करोड़ कमाए थे, लेकिन सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री 2’ के मुकाबले कहीं नहीं टिकता, जिसने ओपनिंग डे पर 51.8 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं, वर्ल्डवाइड इसने 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. यह आंकड़े उम्मीद के मुकाबले काफी निराशाजनक हैं.

फिल्म की कहानी

‘भूल चूक माफ’ की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी तय हो जाती है, लेकिन हल्दी समारोह के दिन वह समय के लूप में फंस जाता है और बार-बार वही दिन दोहराता है. कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म की टाइम ट्रैवल थीम को दर्शकों से मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला है.

विवाद और रिलीज में देरी

‘भूल चूक माफ’ की रिलीज को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ था. पहले इसे 9 मई को रिलीज किया जाना था, लेकिन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सुरक्षा कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया. फिर यह तय हुआ कि फिल्म 16 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी, मगर थिएटर मालिकों और मेकर्स के बीच कानूनी विवाद के चलते फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई.

यह भी पढ़े: Housefull 5 को CBFC से मिले दो U/A सर्टिफिकेट, मेकर्स ने भेजे दो वर्जन, जानें क्या है खास प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >