Bhool Chuk Maaf डायरेक्टर ने राजकुमार-वामिका संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- अगर इन दोनों ने…

Bhool Chuk Maaf के निर्देशक करण शर्मा ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया है कि कैसे राजकुमार राव और वामिका गब्बी ने 'भूल चुक माफ' में अपनी शानदार एक्टिंग से फिल्म को और बेहतर बना दिया है. ऐसे में जानिए फिल्म की कहानी, कलाकारों की भूमिकाएं और उनका अगला प्रोजेक्ट.

Bhool Chuk Maaf पीवीआर विवाद के बाद आखिरकार 23 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. पहले यह फिल्म भारत-पाक तनाव के बीच सुरक्षा को देखते हुए ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देने वाली थी, लेकिन फिर मेकर्स ने इसे थिएटर्स में ही लाने का फैसला किया. यह एक रोमांटिक-कॉमेडी है, जिसमें राजकुमार राव और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं.

अब फिल्म के निर्देशक करण शर्मा ने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि ‘भूल चुक माफ’ को खास बनाने में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की एक्टिंग का बहुत बड़ा योगदान है. उन्होंने और क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं.

करण शर्मा ने राजकुमार-वामिका के बारे में क्या कहा?

करण शर्मा ने कहा, “जब निर्देशक, एक्टर और बाकी टीम मिलकर काम करते हैं, तभी फिल्म और भी बेहतरीन बनती है. अकेले किसी एक का काम काफी नहीं होता. अगर इन दोनों (राजकुमार-वामिका) ने अपना 100% नहीं दिया होता, तो फिल्म इतनी अच्छी नहीं बन पाती.”

फिल्म की कहानी

फिल्म ‘भूल चुक माफ’ बनारस के एक लड़के रंजन की कहानी है, जो अपनी गर्लफ्रेंड तितली से शादी करने के लिए सरकारी नौकरी करता है. लेकिन वो भगवान शिव से किए गए एक वादे को भूल जाता है. जब तक वो उस वादे को पूरा नहीं करता, तब तक वो समय के जाल में फंसा रहता है.

भूल चूक माफ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

राजकुमार राव की फिल्म को रिलीज हुए अब 4 दिन पुरे हो चुके हैं और फिल्म ने अबतक 28 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 34.5 करोड़ तक पहुंच पाई है. फिल्म अपनी धीमी रफ्तार के साथ ठीक-ठाक कमाई कर ले जा रही है.

आगे क्या कर रहे हैं सितारे?

राजकुमार राव अगली बार फिल्मों ‘मालिक’ और ‘टोस्टर’ में दिखेंगे. वहीं, वामिका गब्बी जल्द ही अक्षय कुमार के साथ प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बांग्ला’ में नजर आएंगी. आखिरी बार एक्ट्रेस वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ में दिखी थीं.

यह भी पढ़े: Bigg Boss 19 से ये स्टार्स हुए रिजेक्ट और इन्हें मिली एंट्री? जानें इस बार क्या-क्या है खास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >