Bhool Chuk Maaf ने इस फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ा, बनी तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव की हालिया फिल्म भूल चुक माफ ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. यह टिकट खिड़कियों पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. वामिका गब्बी स्टारर टाइम लूप कॉमेडी ने अब श्रीकांत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने कई धांसू फिल्में बनाई है, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. इन-दिनों अभिनेता अपनी हालिया रिलीज भूल चूक माफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनकी ये मूवी 23 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. कॉमेडी-ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और अब राजकुमार के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है

भूल चूक माफ ने इस फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ा

अपने पहले दस दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद, भूल चूक माफ ने 58.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो श्रीकांत के लाइफटाइम बिजनेस से आगे निकल गया है. इस मूवी ने भारत में 48.07 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि रोमांटिक कॉमेडी अभी भी हॉरर-कॉमेडी ब्लॉकबस्टर स्त्री 2 और स्त्री के लाइफ टाइम कलेक्शन से काफी पीछे है. जिसने क्रमशः 597.99 करोड़ रुपये और 129.83 करोड़ रुपये कमाए थे.

हाउसफुल 5 के सामने टिके रहना भूल चूक माफ के लिए कठिन

करण शर्मा की ओर से निर्देशित और वामिका गब्बी की ओर से सह-अभिनीत, भूल चूक माफ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म किया. रेड 2 से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद इसे देखने दर्शक थियेटर्स में पहुंचे थे. हालांकि 4 दिनों बाद अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 रिलीज हो रही है. जिसके बाद थियेटर्स में इसका टिके रहना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि ये मल्टी-स्टारर कॉमेडी-थ्रिलर है और एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई कर रही है.

यह भी पढ़ें- Thug Life Advance Booking: कमल हासन ठग लाइफ से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग, हाउसफुल 5 हिट या फ्लॉप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >