Bholaa BO Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर ‘भोला’ ने की धमाकेदार एंट्री, किया इतने करोड़ रुपये का बिजनेस

Bholaa box office collection day 1: अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को बड़े पर्दे पर भोला में देखने को मिली. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी ने पहले दिन ठीक-ठाक बिजनेस किया. हालांकि उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मूवी अच्छा कारोबार करेगी.

Bholaa Box Office Collection day 1: अजय देवगन और तब्बू अभिनीत भोला राम नवमी के दिन फाइनली रिलीज हो गई. फिल्म को यूजर्स और क्रिटिक्स ने काफी अच्छे रिव्यूज दिए है. एक्शन सीन, कैमरा वर्क और दमदार एक्टिंग मूवी में देखने को मिला. मेकर्स को उम्मीद थी कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर छा जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पहले दिन मूवी ने ठीक-ठीक कमाई की. चलिए आपको बताते है टोटल कलेक्शन.

‘भोला’ ने की धमाकेदार एंट्री

अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को बड़े पर्दे पर भोला में देखने को मिली. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी ने पहले दिन सिर्फ 10 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि यह एक बड़ी संख्या नहीं है, लेकिन ये इतना बुरा भी नहीं है. देश भर में राम नवमी होने की वजह से कई जगह छुट्टी थी, जिसका फायदा भोला को मिला. उम्मीद है कि ये आने वाले दिनों में अच्छा प्रदर्शन करेगी.

फिल्म ‘दृश्यम 2’ से कम हुई भोला की कमाई

भोला के टिकट के दाम ज्यादा है. नेशनल चेन और अन्य मल्टीप्लेक्स में भोला के टिकट की कीमतें इस साल पठान के बाद दूसरे स्थान पर है. हालांकि अब ये देखना है कि इस वजह से भी कही फिल्म की कमाई में असर आता है या नहीं. बता दें कि फिल्म का बजट करीब 125 करोड़ रुपये है. वहीं, अजय देवगन की पिछली फिल्म ‘दृश्यम 2’ की बात करें तो इसने पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

Also Read: Koffee With Karan 8 में शाहरुख खान होंगे सबसे पहले गेस्ट? इन स्टार्स का चलेगा शो में जादू, जानें कब होगा ऑनएयर
काजोल ने की भोला की तारीफ

भोला की स्पेशल स्क्रीनिंग में अजय देवगन अपने परिवार के साथ शामिल हुए. काजोल ने मूवी देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की. एक्ट्रेस ने थिएटर से फिल्म के टाइटल का फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, जरूर देखनी चाहिए. पूरा पैसा वसूल! अजय देवगन, मैं पूरे समय ताली बजाते और चियर करती रही.

Also Read: Meena Kumari Death Anniversary: क्यों मीना कुमारी अपना बायां हाथ कैमरे के सामने छिपाती थीं?वजह जान चौंक जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >