बड़े पर्दे के सुपरस्टार्स, छोटे पर्दे पर कितने हिट? जानें कौन बना टीआरपी किंग और किसका शो हुआ फ्लॉप

1 / 8
बड़े पर्दे के सुपरस्टार्स, छोटे पर्दे पर कितने हिट? जानें कौन बना टीआरपी किंग और किसका शो हुआ फ्लॉप
फुल स्क्रीन में देखें

प्रियंका,फरहान, सलमान खान और आमिर खान, फोटो- इंस्टाग्राम

बड़े पर्दे पर राज करने वाले बॉलीवुड सितारे जब टीवी होस्टिंग की दुनिया में उतरे, तो हर किसी की किस्मत नहीं चमकी. जानिए अमिताभ बच्चन से लेकर माधुरी दीक्षित तक, कौन बना टीवी का सिकंदर और किसे मिली नाकामी.

2 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

माधुरी दीक्षित, सलमान खान और आमिर खान, फोटो- इंस्टाग्राम

Bollywood एक्टर्स जिन्होंने संभाला Tv होस्टिंग, जानें कौन हुआ पास और कौन फेल

भारतीय टेलीविजन पर कई बड़े बॉलीवुड सितारों ने रियलिटी और गेम शोज होस्ट किए हैं. इनमें से कुछ ने छोटे पर्दे पर हिस्टोरिक सफलता हासिल की, जबकि कुछ दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पाए. आइये जानते हैं होस्टिंग में कौन हुआ पास और कौन फेल.

3 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

अमिताभ बच्चन, फोटो- इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन (Kaun Banega Crorepati)

अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के होस्ट के रूप में भारतीय टेलीविजन पर हिस्ट्री क्रिएट किया है. उनकी भारी और प्रभावशाली आवाज, शालीन व्यवहार तथा प्रतिभागियों के साथ आत्मीय जुड़ाव ने इस शो को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया. अपनी सहज शैली और प्रेरक बातचीत से उन्होंने केबीसी को ज्ञान और उम्मीद का एक अविस्मरणीय मंच बना दिया.

4 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम

सलमान खान (Bigg Boss and Das ka Dum)

सलमान खान को बिग बॉस होस्ट किए हुए 15 साल से ज्यादा हो गए हैं और उन्हें बिग बॉस का सबसे सक्सेसफुल होस्ट भी माना जाता है. सलमान ने 'दस का दम' में अपने सहज और देसी अंदाज से आम जनता से सीधा जुड़ाव बनाया, हालांकि वह बिग बॉस जितनी सफलता हासिल नहीं कर पाया. 'बिग बॉस' में उनका बेबाक रवैया, करिश्माई स्क्रीन प्रेजेंस और 'वीकेंड का वार' शो की जबरदस्त टीआरपी और पहचान बन गए.

5 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

आमिर खान, फोटो- इंस्टाग्राम

आमिर खान (Satyamev Jayate)

आमिर खान ने टॉक शो 'सत्यमेव जयते' के होस्ट के रूप में भारतीय टेलीविजन पर सार्थक बदलाव की मिसाल पेश की. अपनी संवेदनशील शैली, गहन रिसर्च और संतुलित संवाद के जरिए उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या और बाल शोषण जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों को घर-घर पहुंचाया. आज भी उनके इस टैलेंट के लिए फैंस ने उन्हें बहुत प्यार दिया हैं.

6 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

करण जौहर, फोटो- इंस्टाग्राम

करण जौहर (Koffee With Karan)

करण जौहर ने अपने लोकप्रिय चैट शो 'कॉफी विद करण' के जरिए भारतीय टॉक-शो का अंदाज पूरी तरह बदल दिया. उनका बेबाक अंदाज, हाजिर जवाबी और बॉलीवुड सितारों से पर्सनल सीक्रेट्स व गॉसिप निकलवाने की कला इस शो को बेहद खास बनाती है. 'रैपिड-फायर राउंड' जैसे दिलचस्प सेगमेंट्स और सितारों के साथ उनकी सहज बॉन्डिंग ने उन्हें भारत के होस्टिंग के सफल और मनोरंजक होस्ट्स में शामिल किया है.

7 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

माधुरी दीक्षित, फोटो- इंस्टाग्राम

माधुरी दीक्षित (Kahin na Kahin Koi Hai)

माधुरी दीक्षित ने 2002 में सोनी टीवी के मैट्रिमोनियल रियलिटी शो 'कहीं ना कहीं कोई है' से टेलीविजन होस्टिंग में कदम रखा था. हालांकि, बड़े पर्दे पर बेहद सफल रहीं माधुरी का जादू इस शो में नहीं चल सका. सुस्त फॉर्मेट, परिवारों के बीच बनावटी बातचीत और कम टीआरपी के चलते यह शो दर्शकों को लुभाने में पूरी तरह असफल रहा.

8 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

फरहान अख्तर, फोटो- इंस्टाग्राम

फरहान अख्तर ( Oye Its Friday)

2008 में एनडीटीवी इमेजिन के टॉक शो 'ओए! इट्स फ्राइडे!' के साथ फरहान अख्तर का टीवी होस्टिंग डेब्यू काफी फीका रहा. बड़े सितारों और भव्य मंच के बावजूद, फरहान की होस्टिंग में सहजता, गर्मजोशी और हास्य की कमी दिखी. उनका अंदाज काफी औपचारिक लगा, जिससे शो दर्शकों से नहीं जुड़ पाया और टीआरपी की कमी के कारण असफल साबित हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >