Kareena Kapoor: Bebo is Back, करीना कपूर ने शुरू की ‘दायरा’ की शूटिंग, मेघना गुलजार कर रहीं डायरेक्ट

Kareena Kapoor: करीना कपूर खान ने मेघना गुलजार और प्रिथ्वीराज सुकुमारन के साथ अपनी 68वीं फिल्म ‘दायरा’ की शूटिंग शुरू कर दी है. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग की पहली झलक साझा की, जिसके बाद फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और प्यार भेज रहे हैं.

Kareena Kapoor: बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी कर रही हैं. अभिनेत्री ने अपनी नई फिल्म ‘दायरा’ (Daayra) की शूटिंग शुरू कर दी है. खास बात यह है कि यह उनके करियर की 68वीं फिल्म है. करीना ने इस खास मौके की एक झलक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की, जिसे देखकर उनके फैंस बेहद उत्साहित हो गए हैं.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

करीना कपूर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म के पहले दिन की शूटिंग की तस्वीरें और वीडियो साझा किए. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “Day 1… मेरी 68वीं फिल्म… दायरा, सबसे अद्भुत लोगों @meghnagulzar और @therealprithvi के साथ. प्यार और आशीर्वाद भेजें” इस कैप्शन से साफ है कि करीना इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं.

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनेगी फिल्म

फिल्म का निर्देशन करेंगी मशहूर फिल्ममेकर मेघना गुलजार, जिन्होंने इससे पहले राजी और छपाक जैसी दमदार फिल्में बनाई हैं. फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रिथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर फिलहाल आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि यह एक सशक्त सामाजिक और भावनात्मक मुद्दे पर आधारित होगी.

25 साल का करियर और 68वीं फिल्म

करीना कपूर पिछले 25 वर्षों से हिंदी सिनेमा का अहम हिस्सा रही हैं. रिफ्यूजी से शुरुआत करने वाली करीना ने जब वी मेट, ओंकारा, तलाश, कभी खुशी कभी गम और वीरे दी वेडिंग जैसी कई हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है. इस दौरान उन्होंने कई तरह के रोल निभाकर खुद को एक बहुमुखी अभिनेत्री साबित किया है.

फैंस में उत्साह

करीना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और फिल्म के जल्द रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. माना जा रहा है कि ‘दायरा’ 2026 में रिलीज हो सकती है.

यह भी पढ़ें: 71st National Film Awards: शाहरुख-रानी ने जीता नेशनल अवॉर्ड, मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >