Batwara 1947: सनी देओल से प्रीति जिंटा तक, किसने ली कितनी फीस? पूरी लिस्ट यहां

‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल, प्रीति जिंटा और अली फजल जैसे सितारे नजर आएंगे. जानिए फिल्म के लिए इन सितारों ने कितनी फीस वसूली.

Batwara 1947 Cast Fees: सनी देओल एक बार फिर देश और बंटवारे से जुड़ी कहानी लेकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें 1947 के बंटवारे के दौर की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में सनी देओल के साथ शबाना आजमी और प्रीति जिंटा भी अहम किरदारों में नजर आएंगी. अब फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसकी स्टारकास्ट की फीस भी चर्चा में है. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी है और सनी देओल इस फिल्म के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं. आइए जानते हैं किस स्टार ने कितनी फीस ली है.

फीस के मामले में सनी देओल सबसे आगे

सनी देओल ने ‘बंटवारा 1947’ के लिए करीब 60 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. यानी फिल्म की स्टारकास्ट में उनकी फीस सबसे ज्यादा है. सनी देओल की फीस का बड़ा हिस्सा इसलिए भी खास है क्योंकि फिल्म को बड़े बजट में बनाया गया है और वह इसके सबसे बड़े चेहरे हैं.

प्रीति जिंटा ने कमबैक के लिए ली इतनी फीस

‘बंटवारा 1947’ से प्रीति जिंटा भी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए करीब 10 करोड़ रुपये फीस ली है.

सनी और प्रीति इससे पहले भी साथ काम कर चुके हैं और उनकी जोड़ी को दर्शक पसंद करते रहे हैं. ऐसे में दोनों को फिर से साथ देखना भी फिल्म की खास बात है.

अली फजल की फीस भी नहीं है कम

फिल्म में अली फजल स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने रोल के लिए करीब 7 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

हालांकि, शबाना आजमी की फीस को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

क्या है ‘बंटवारा 1947’ की कहानी?

फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय की है. यह कहानी उर्दू नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्याई नई’ से प्रेरित है, जिसे असगर वजाहत ने लिखा था.

कहानी लाहौर में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार की है, जो बंटवारे के बाद एक ऐसी हवेली में रहने आता है, जो पहले एक हिंदू परिवार की थी. लेकिन उस घर की बुजुर्ग महिला अपनी पुश्तैनी हवेली छोड़ने के लिए तैयार नहीं होती. शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच तनाव होता है. मुस्लिम परिवार चाहता है कि वह महिला घर खाली कर दे. लेकिन धीरे-धीरे हालात बदलते हैं और दोनों के बीच एक ऐसा रिश्ता बनता है, जो इंसानियत और अपनापन दिखाता है.

14 अगस्त को रिलीज होगी ‘बंटवारा 1947’

पहले इस फिल्म का नाम ‘लाहौर 1947’ रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर ‘बंटवारा 1947’ कर दिया गया. फिल्म अब 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

खास बात यह है कि इसी दिन ‘आवारापन 2’ भी रिलीज हो रही है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Toxic: ‘तबाही’ के बोल्ड सीन्स पर कियारा हुईं ट्रोल, यश ने किया सपोर्ट, बोले- जो सही लगे, वही करो


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >