Batwara 1947: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप... फिर भी सनी देओल के फैन हुए सलमान खान, करण को फोन कर कही ये बात

बॉक्स ऑफिस पर भले ही बंटवारा 1947 को देखने के लिए कम दर्शक पहुंच रहे हैं, लेकिन बी टाउन के स्टार्स ऐतिहासिक ड्रामा को पसंद कर रहे हैं. हेमा मालिनी के बाद सलमान खान ने भी मूवी की तारीफ की.

Salman Khan On Batwara 1947: सनी देओल की बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है. 14 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म अभी तक 50 करोड़ तक नहीं कमा पाई. इसका कलेक्शन लाखों में सिमट चुका है. हालांकि करण देओल ने कहा कि सलमान खान को गदर 2 एक्टर की ऐतिहासिक ड्रामा काफी पसंद आई और उन्होंने फोन करके तारीफ की.

Salman Khan Liked Batwara 1947: सलमान खान को पसंद आई बंटवारा 1947

जब करण देओल से पूछा गया कि क्या सलमान खान ने बंटवारा 1947 को लेकर देओल परिवार से बात की थी. इसपर फिल्मीज्ञान संग बातचीत में सनी दओल के बेटे ने कहा, "हां, उन्होंने हमें फोन किया था और कहा कि उन्हें फिल्म पसंद आई और मेरे पिता का काम भी अच्छा लगा."

Karan Deol Praises Salman Khan: करण देओल ने सलमान खान की तारीफ में कही ये बात

फिल्मीज्ञान संग बातचीत में करण देओल ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के बारे में बात करते हुए कहा, "वह हमारे परिवार से बहुत प्यार करते हैं. उनका सपोर्ट हमेशा मिलता है. वह हमेशा हमारे साथ खड़े रहते हैं. उनका प्यार बिल्कुल असली है और वह सच में एक बेहतरीन इंसान है." बंटवारा 1947 में करण ने सनी देओल के बेटे का किरदार निभाया है. वहीं गदर 2 एक्टर सलमान खान संग भी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. वह उनके साथ जीत मूवी में नजर आए थे.

क्या है बंटवारा 1947 की कहानी?

फिल्म की कहानी 1947 के विभाजन के दौर में लाहौर की बैकग्राउंड पर आधारित है. इसमें सनी देओल एक मुस्लिम व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान चला जाता है. उसे एक ऐसा घर मिलता है, जहां एक हिंदू महिला रहती है, जिसका किरदार शबाना आजमी ने निभाया है. सनी का किरदार उस महिला की रक्षा करने के साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित रखने का फैसला करता है. फिल्म में प्रीति जिंटा, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे, कनिक्का कपूर, वसीम राजपूत और ईशा संधीर भी अहम किरदार में नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें: Batwara 1947 Flop: सनी देओल के मुस्लिम रोल ने फ्लॉप करवाई फिल्म? इन 2 शख्स ने खोला राज, बोले- पैसा लगाने के लिए नहीं थे तैयार

ये भी पढ़ें: Batwara 1947 Box Office: करोड़ों से लाखों में सिमटी ‘बंटवारा 1947’ की कमाई, 8वें दिन का कलेक्शन जान पकड़ लेंगे माथा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >