Batwara 1947 Box Office: 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर सकी सनी देओल की फिल्म, कलेक्शन देख जानें हिट हुई या फ्लॉप

Batwara 1947 Box Office: सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ तक का आंकड़ा पार नहीं कर पाई. फिल्म की टक्कर आवारापन 2 संग हुई थी. आइये जानते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन किया है.

Batwara 1947 Box Office: सनी देओल स्टारर बंटवारा 1947, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. इसकी टक्कर इमरान हाशमी की रोमांटिक ड्रामा आवारापन 2 संग हुई थी. वीकेंड डे तक तो फिल्म ने अच्छी रफ्तार पकड़ी, लेकिन बाद में ये सुस्त पड़ गई. अब तो कमाई लाखों में सिमट चुकी है.

Batwara 1947 Box Office Collection Day 14: बंटवारा 1947 ने कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल की फिल्म ने 14वें दिन 0.04 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद भारत में इसकी टोटल कमाई 37.80 करोड़ तक पहुंच गई. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने 53.88 करोड़ कमाए.

ये भी पढ़ें: Batwara 1947 Box Office: करोड़ों से लाखों में सिमटी ‘बंटवारा 1947’ की कमाई, 8वें दिन का कलेक्शन जान पकड़ लेंगे माथा

बंटवारा 1947 का डे वाइज कलेक्शन

  • बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 6.84 करोड़
  • बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 16.07 करोड़
  • बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 8.7 करोड़
  • बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 2.34 करोड़
  • बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 2.59 करोड़
  • बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 1.76 करोड़
  • बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7- 1.58 करोड़
  • बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 0.90 करोड़
  • बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9- 1.35 करोड़
  • बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10- 1.55 करोड़
  • बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11- 0.42 करोड़
  • बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12- 0.63 करोड़
  • बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13- 0.07 करोड़
  • बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14- 0.04 करोड़

ये भी पढ़ें: Batwara 1947: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप... फिर भी सनी देओल के फैन हुए सलमान खान, करण को फोन कर कही ये बात

बंटवारा 1947 टोटल कलेक्शन- 37.80 करोड़

बंटवारा 1947 के बारे में

बंटवारा 1947में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल जैसे स्टार्स की टोली है. 1947 के बंटवारे की बैकग्राउंड पर सेट यह कहानी सिकंदर मिर्जा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार के साथ पाकिस्तान चला जाता है. वहां उसकी जिंदगी उस वक्त मुश्किल हो जाती है, जब उसे पता चलता है कि ऊपर के हिस्से में एक हिंदू महिला रह रही है और वह वहां से जाने के लिए तैयार नहीं है. हालात बिगड़ने के साथ सिकंदर उस महिला की रक्षा करता है. फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >