Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: राजकुमार संतोषी और सनी देओल की पार्टिशन ड्रामा ‘बटवारा 1947’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 1947 के बंटवारे के दौरान लाहौर और पंजाब के विभाजन की बैकग्राउंड पर आधारित है.
Sunny Deol Batwara 1947 Opening Day Collection: सनी देओल की बंटवारा 1947 पहले दिन हिट रही या फुस्स
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल की बंटवारा 1947 ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की है. फिल्म ने 8,721 शोज के जरिए करीब 5.75 करोड़ नेट कमा लिए हैं. भारत में इसका अब तक का ग्रॉस कलेक्शन 6.84 करोड़ पहुंच गया है, जबकि नेट कमाई 5.75 करोड़ रही
Batwara 1947 Story: क्या है बंटवारा 1947 की कहानी
‘Batwara 1947’ की कहानी सिकंदर मिर्जा (सनी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बंटवारे के बाद अपनी पत्नी हमीदा (प्रीति जिंटा) और परिवार के साथ लाहौर आकर बसते हैं. यहां परिवार को एक ऐसी हवेली मिलती है, जिसे एक हिंदू परिवार छोड़कर जा चुका होता है,लेकिन हवेली पहुंचने पर सिकंदर और उसका परिवार हैरान रह जाता है, क्योंकि वहां पहले से ही बुजुर्ग माई (शबाना आजमी) रह रही होती हैं. माई अपने पुश्तैनी घर को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं, जिसके बाद कहानी में नया मोड़ आता है. मूवी की कहानी मशहूर लेखक असगर वजाहत के चर्चित नाटक ‘जिस लाहौर नइ देख्या, ओ जम्या ई नइ’ से प्रेरित है.
Ramesh Taurani Reviews Batwara 1947: रमेश तौरानी ने बंटवारा 1947 का किया रिव्यू
फिल्ममेकर रमेश तौरानी ने भी बंटवारा 1947 को लेकर रिव्यू शेयर किया था. इंस्टाग्राम पर कास्ट की तारीफ करते हुए इसे फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने लायक बताया. रमेश ने सनी देओल की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की और कहा कि एक्टर ने बेहद दमदार और असरदार एक्टिंग किया है. उन्होंने प्रीति जिंटा को लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर देखकर खुशी जाहिर की. इसके अलावा शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल के काम को भी उन्होंने शानदार बताया और कहा कि सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों में गहराई और सच्चाई दिखाई है.
