सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नया गाना ‘मैं हूं’ वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ था. रिलीज होते ही सॉन्ग दर्शकों के दिल को छू गया. यह सिर्फ एक फिल्मी गाना बनकर नहीं रहा. इसे सुनकर एक रिटायर्ड आर्मी अफसर की आंखें भी नम हो गईं, क्योंकि इसमें उन्हें अपनी जिंदगी की झलक दिखाई दी. कर्नल सरबजीत सिंह ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
सैनिक की जिंदगी दिखाती है ‘मैं हूं’ सॉन्ग
‘मैं हूं’ गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के बीच एक फौजी और उसकी पत्नी के रिश्ते की नर्मी और मजबूती दिखाई गई है. गाने की रिलीज के साथ मेकर्स ने एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें कर्नल सरबजीत सिंह अपनी पत्नी इकविंदर सिंह के साथ नजर आए. कर्नल ने 1977 से 2005 तक भारतीय सेना की 9वीं यूनिट, बिहार रेजिमेंट में सेवा दी. अपने करियर के दौरान उन्होंने ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन राइनो, ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन पवन जैसे अहम अभियानों में नेतृत्व किया. वीडियो में उन्होंने बताया कि एक सैनिक की जिंदगी सिर्फ सीमा पर लड़ाई तक सीमित नहीं होती बल्कि उसके परिवार, खासकर उसकी पत्नी, हर दिन एक अनकही जंग लड़ती है.
सरबजीत सिंह की सच्ची कहानी
कर्नल साहब ने बताया कि किया कि कभी-कभी हालात ऐसे भी रहे जब उन्हें अपनी पत्नी को पिस्तौल चलाना सिखाना पड़ा, ताकि किसी आपात स्थिति में वह खुद को सुरक्षित रख सकें। उन्होंने घर के बने कढ़ी-चावल और पराठों को याद करने की बात कही और बताया कि परिवार की तस्वीरें ही उनके लिए सबसे बड़ा सहारा बनती थी. क बहादुर आर्मी कपल होने के साथ-साथ वे मिस इंडिया विजेता हसलीन कौर के माता-पिता भी हैं. उनकी यह कहानी सॉन्ग ‘मैं हूं’ की भावना से मेल खाती है. भावनाओं का यह बदलाव कहानी में इतने अच्छे से बनाया गया कि ये सॉन्ग दिल छू लेने वाला है.
यह भी पढ़ें- Tu Yaa Main: उम्मीद से कम ओपनिंग, डे 2 पर संभली ‘तू या मैं’ की कमाई
