Bappi Lahiri Birthday: इस हॉलीवुड सिंगर से इंस्पायर होकर बप्‍पी लाहिड़ी को चढ़ा गोल्ड का शौक, किशोर कुमार से रखते हैं खास रिश्ता

Bappi Lahiri Birthday: भारतीय सिनेमा के मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लाहिड़ी की आज 27 नवंबर को उनकी 72वीं बर्थ एनीवर्सरी है. इस मौके पर हम उनके कई दिलचस्प किस्सों से रूबरू कराएंगे.

Bappi Lahiri Birthday: भारतीय सिनेमा के एक ऐसे म्यूजिक डायरेक्टर, जिन्होंने इंडस्ट्री में रॉक म्यूजिक और फॉस्ट संगीत की शुरुआत की. जिसने महज 3 साल की उम्र में तबला बजाना सीख लिया था. जी हां, हम यहां बात बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर बप्पी लाहिड़ी की कर रहे हैं. बप्पी ने अपने करियर में लगभग 500 से अधिक गानों को कंपोज किया था. उनके बारे में यह बात भी जग जाहिर है कि उन्हें गोल्ड का कितना ज्यादा शौक था. आज 27 नवंबर को उनकी 72वीं बर्थ एनीवर्सरी है. इस खास मौके पर हम बताएंगे कि आखिर उन्हें गोल्ड का शौक कहां से चढ़ा था.

इस सिंगर की वजह से चढ़ा गोल्ड का शौक

बप्पी लाहिड़ी का जन्म 27 नवंबर 1952 के दिन पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था. उनका असली नाम बप्पी नहीं अलोकेश था. फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उन्हें कई नाम से पहचान मिली, जिसमें से ‘डिस्को किंग’ और ‘गोल्ड मैन’ काफी चर्चित रहा. बप्पी लाहिड़ी हॉलीवुड सिंगर एल्विस प्रेस्ली को बहुत पसंद करते थे और वह एल्विस से ही इंस्पायर होकर गोल्ड के दीवाने बने थे. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि ‘मैं हॉलीवुड सिंगर एल्विस प्रेस्ली को काफी पसंद करता था. मैंने देखा था कि वह हमेशा एक सोने की चेन गले में पहना करते थे. मुझे उनका वो अंदाज काफी पसंद आया था.’ बप्पी ने साल 2014 में इस बात का खुलासा किया था कि उनके पास 754 ग्राम सोना और 4.62 चांदी है. 

बप्पी लाहिड़ी के करियर की शुरुआत

बप्पी लाहिड़ी ने अपने करियर की शुरुआत बंगाली फिल्म ‘दादू (1974)’ से की, जिसके गीत लता मंगेशकर ने गाए थे. वही बप्पी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री साल 1973 में आई फिल्म ‘नन्हा शिकारी से अपना डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. बप्पी लाहिड़ी को अपने करियर में असली पहचान 1982 की फिल्म ‘डिस्को डांसर’ में गाए अपने गीत ‘आई एम ए डिस्को डांसर’ से मिली. इस गाने को एक और सिंगर ने अपनी आवाज दी थी, जिसका नाम विजय बेनेडिक्ट था.

किशोर कुमार से रखते थे खास रिश्ता

बप्पी लाहिड़ी के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे कि वह दिग्गज सिंगर किशोर कुमार के साथ बहुत ही खास रिश्ता रखते थे. दरअसल, किशाेर कुमार, बप्पी लाहिड़ी के मामा लगते थे. बप्पी लाहिड़ी ने किशोर दा के कई गाने कंपोज किए थे. मालूम हो कि किशोर कुमार का आखिरी गाना ‘गुरु गुरु’ भी बप्पी लाहिड़ी ने ही कंपोज किया था, जो फिल्म ‘वक्त की आवाज’ का हिस्सा है.

Also Read: Salim Khan Birthday: जब सलीम के एक फैसले ने बदल दी थी खान परिवार की जिंदगी, भाईजान भी नहीं करते थे बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >