Bandar X Review: इम्प्रेसिव या बकवास? बॉबी देओल की 'बंदर' पर आए रिव्यूज, जानिए दर्शकों ने क्या कहा

Bandar X Review: अनुराग कश्यप निर्देशित क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'बंदर' को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म में बॉबी देओल मुख्य किरदार निभा रहे हैं. फिल्म को लेकर यूजर्स क्या कह रहे, आपको बताते हैं.

Bandar X Review: बॉबी देओल इस साल अपनी पहली फिल्म ‘बंदर’ के साथ सिनेमाघरों में पहुंच चुके हैं. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी और अब दर्शकों के शुरुआती रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं. क्राइम-थ्रिलर जॉनर की इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने तैयार किया है. फिल्म में बॉबी, सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन हैं.

सोशल मीडिया पर दर्शकों ने की फिल्म की तारीफ

फिल्म रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शक अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि अगर आप सिनेमा से प्यार करते हैं तो ‘बंदर’ जरूर देखें. यूजर ने फिल्म को समाज में मौजूद कुछ पक्षपाती कानूनों पर सवाल उठाने वाली शानदार फिल्म बताया और अनुराग कश्यप के निर्देशन की जमकर तारीफ की. वहीं एक अन्य दर्शक ने फिल्म को 4.5 स्टार देते हुए लिखा कि यह मौजूदा समय की सबसे जरूरी फिल्मों में से एक है. उनके मुताबिक फिल्म ऐसे विषय को सामने लाती है जिसे अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

क्या है ‘बंदर’ की कहानी?

फिल्म में बॉबी देओल ने समीर मेहरा नाम के व्यक्ति का किरदार निभाया है, जिसकी जिंदगी एक गंभीर आरोप के बाद पूरी तरह बदल जाती है. समीर पर उसकी पूर्व प्रेमिका गायत्री (सपना पब्बी) यौन उत्पीड़न का आरोप लगाती है. इसके बाद उसका निजी और सामाजिक जीवन सवालों के घेरे में आ जाता है. कहानी इसी आरोप के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां सच और झूठ के बीच की दूरी लगातार धुंधली होती नजर आती है. दर्शकों को पूरी कहानी में सस्पेंस और रहस्य का भरपूर अनुभव मिलता है.

यह भी पढ़ें- Peddi का तूफान, बनी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, सनी देओल-प्रभास की फिल्मों को छोड़ा पीछे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >