Bandar Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई बंदर, छठे दिन का कलेक्शन जान लगेगा झटका

Bandar Collection: बॉबी देओल स्टारर बंदर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है. फिल्म लाखों में कमाई कर रही है. इसे ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘पेड्डी’ से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं इसका अब तक का कलेक्शन.

Bandar Collection: अनुराग कश्यप की ओर से निर्देशित फिल्म ‘बंदर’ बॉक्स ऑफिस बुरी तरह पिट गई है. फिल्म में बॉबी देओल को उनके अब तक के सबसे दमदार और रफ अवतार में पेश किया गया है, बावजूद इसके मूवी टिकट खिड़की पर दर्शक बटोरने के लिए स्ट्रगल कर रही है. इसे ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘पेड्डी’ से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं छठे दिन इसने कितनी कमाई की.

बंदर ने छठे दिन कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक छठे दिन बंदर ने 860 शोज़ से 0.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 4.05 करोड़ और कुल इंडिया नेट कलेक्शन 3.40 करोड़ तक पहुंच गया है.

बंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 0.50 करोड़
बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 0.95 करोड़
बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 1.00 करोड़
बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 0.30 करोड़
बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 0.40 करोड़
बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- करोड़

बंदर टोटल कलेक्शन- करोड़

बंदर के बारे में

यह कहानी एक मशहूर सिंगर की है, जिसका नाम समर है. उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब गायत्री नाम की एक महिला उसके खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराती है और उसे अचानक उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है. इसके बाद कानूनी उठा-पटक का दौर शुरू होता है, जिसमें समर को एक के बाद एक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर बॉबी की बहन ईशा देओल भी उन्हें चीयर करती दिखीं. उन्होंने दर्शकों से फिल्म को थिएटर में देखने की अपील करते हुए एक नोट भी लिखा, “आप अब तक के सबसे बेहतरीन फॉर्म में हैं.

यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, CM रेखा गुप्ता बोली- शानदार, दिल्ली में हुई टैक्स फ्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >