Bandar Box Office Collection Day 2: टिकट खिड़की पर स्ट्रगल कर रही है ‘बंदर’, कमाई देख होंगे हैरान

Bandar Box Office Collection Day 2: अनुराग कश्यप की ओर से निर्देशित और बॉबी देओल स्टारर बंदर ने ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत की. इसने महज 50 लाख कमाए. आइये जानते हैं दूसरे दिन इसने कितने करोड़ कमाए.

Bandar Box Office Collection Day 2: लंबे समय से चली आ रही चर्चा और रिलीज को लेकर लोगों की उत्सुकता के बाद, अनुराग कश्यप की लेटेस्ट फिल्म बंदर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. बॉक्स ऑफिस पर मूवी को है जवानी तो इश्क होना है और पेड्डी से जबरदस्त टक्कर मिली. इसलिए इसने ओपनिंग डे पर सुस्त शुरुआत की. आइये जानते हैं दूसरे दिन मूवी ने कितनी कमाई की.

बंदर ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Sacnilk के अनुसार, दूसरे दिन बंदर ने 1,257 शो में 0.95 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल ग्रॉस कमाई 1.74 करोड़ और कुल नेट कमाई 1.45 करोड़ तक पहुंच गई है. 5 जून को देशभर के 300 से कुछ अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने ओपनिंग डे पर 50 लाख कमाए थे.

क्या है बंदर की कहानी

सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी की ओर से लिखित और अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी क्राइम थ्रिलर ‘बंदर’ वास्तविक घटना पर आधारित है. फिल्म का केंद्र समर नाम के एक सिंगर पर है. जिसकी लाइफ तब बदल जाती है, जब गायत्री नाम की एक महिला उस पर रेप का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराती है. इस घटना के बाद समर अचानक कानूनी लड़ाई और मीडिया ट्रायल के भंवर में फंस जाता है. फिल्म दिखाती है कि कैसे एक आरोप के बाद उसकी जिंदगी में एक के बाद एक नई चुनौतियां सामने आती हैं और उसे हर जगह उसे खुद को साबित करना पड़ता है.

बंदर में मौजूद है ये स्टारकास्ट

फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी. शेट्टी और जितेंद्र जोशी जैसे स्टार्स की टोली है. बंदर को सोशल मीडिया पर क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली.

यह भी पढ़ें- अलीबाग में यश-राधिका ने खरीदी करोड़ों की प्रीमियम प्रॉपर्टी, शाहरुख-विराट के बने पड़ोसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >