Bade Miyan Chote Miyan: मानुषी छिल्लर ने फिल्म के असफल होने दी अपनी प्रतिक्रिया, कहा- बॉक्स ऑफिस नंबर ऐसी चीज है…

मानुषी छिल्लर की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, बॉक्स ऑफिस नंबर ऐसी चीज है, जिसपर एक्टर का कोई कंट्रोल नहीं होता.

Bade Miyan Chote Miyan: मानुषी छिल्लर की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं किया. अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मूवी ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. अली अब्बास जफर की मूवी से दर्शकों को बहुत उम्मीद थी, लेकिन ये अपना जादू चलाने में नाकाम रही. दो हफ्ते में ही फिल्म का बैंड बज गया और कोई खास कमाई भी नहीं हुई. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 10 दिन में फिल्म ने सिर्फ 53 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म की असफलता पर मानुषी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.


बड़े मियां छोटे मियां के असफल होने पर मानुषी छिल्लर ने कही ये बात
बड़े मियां छोटे मियां के प्रमोशन में मेकर्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फुस्स साबित हुई. टाइम्स नाउ के साथ एक इंटरव्यू में मानुषी छिल्लर ने फिल्म की असफलता पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, मैंने कहा, ‘मेरे जीवन में बहुत कुछ रातों- रात हुआ है. मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है. लेकिन मैं सोचती हूं कि अगर मैं फोकस्ड और डेडिकेडेट हूं, तो मुझे इससे कुछ ना कुछ जरूर मिलेगा. मुझे हर चीज से कुछ ना कुछ मिला ही है.


मानुषी छिल्लर ने कहा- बॉक्स ऑफिस नंबर ऐसी चीज है…
मानुषी छिल्लर ने आगे है कि, हां, एक एक्टर के तौर पर आप चाहते है कि आपकी फिल्में चले, लोग आपको देखें, फिल्म पसंद करें, कभी-कभी ऐसा नहीं होता, जो नॉर्मल है. इस चीज से मैंने शांति बना ली है. मेरे लिए सिर्फ ये बात मायने रखती है कि मैं अच्छा काम करूं और नयी चीजों को एक्सपोलर करूं. बॉक्स ऑफिस नंबर ऐसी चीज है, जिसपर एक्टर का कोई कंट्रोल नहीं होता. मैं उसके बारे में ज्यादा नहीं सोचती हूं. बता दें कि मानुषी बड़े मियां छोटे मियां में कैप्टन मिशा के किरदार में नजर आई है. वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म तेहरान है और इसमें नीरू बाजवा भी है. ये एक एक्शन- थ्रिलर फिल्म है. हालांकि इसके बारे में अभी ज्यादा अपडेट नहीं आया है.

BADE MIYAN CHOTE MIYAN BOX OFFICE: रविवार को अक्षय कुमार की फिल्म ने किया धमाल, चार दिन में हुआ इतने करोड़ का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >