Badass Ravikumar Box Office 2: हिमेश रेशमिया की बैडएस रविकुमार ने लवयापा को दूसरे दिन धो डाला, जानें अबतक का कलेक्शन

Badass Ravikumar box office collection day 2: इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में बैडएस रविकुमार और लवयापा रिलीज हुई. वैलेंटाइन वीक पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई. दोनों मूवी में से किसने ज्यादा कमाई की, यहां जानिए.

Badass Ravikumar Box Office Collection Day 2: सिंगर और संगीतकार हिमेश रेशमिया की नयी फिल्म बैडएस रविकुमार बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म की टक्कर खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म लवयापा के साथ हुई. बैडएस रविकुमार 2014 की फिल्म द एक्सपोज़ का स्पिन-ऑफ है. कम प्रमोशन के बाद भी मूवी लवयापा से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. फिल्म में प्रभु देवा, कीर्ति कुल्हारी, संजय मिश्रा और जॉनी लीवर भी अहम किरदार में हैं. चलिए आपको बताते हैं दूसरे दिन दोनों मूवीज में से किसने बाजी मारी.

बैडएस रविकुमार का कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, बैडएस रविकुमार के साथ हिमेश रेशमिया पांच साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं. उनकी आखिरी रिलीज फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर था, जिसने 90 लाख रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. दूसरे दिन मूवी ने 2 करोड़ रुपये की कमाई की और अबतक मूवी ने 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

  • बैडएस रविकुमार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 2.75 करोड़ रुपये
  • बैडएस रविकुमार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 2 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 4.75 करोड़ रुपये

बैडएस रविकुमार बनी उनकी सबसे बड़ी ओपनर

हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रविकुमार ने उनकी अभी तक रिलीज हुई सारी फिल्मों से ज्यादा की अपनिंग की. हिमेश की आप का सुरूर ने 1.79 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. उनकी फिल्म कर्ज ने 2 करोड़ रुपये की ओपनिंग की. उसके बाद हिमशे की फिल्म रेडियो, कजरारे, दमादम और द एक्सपोज़ भी आईं. वह अक्षय कुमार की 2012 की फिल्म खिलाड़ी 786 का भी हिस्सा थे.

लवयापा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2

सैकनिल्क के अनुसार, ‘लवयापा’ ने दूसरे दिन हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रविकुमार से कम की कमाई की. फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये कमाए. टोटल कमाई फिल्म ने अब तक 2.65 करोड़ रुपये रहा.

  • लवयापा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 1.15 करोड़ रुपये
  • लवयापा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 1.50 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 2.65 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Loveyapa First Review: करण जौहर ने फिल्म लवयापा का किया पहला रिव्यू, कहा- 2025 की पहली प्रेम कहानी…

यह भी पढ़ें- Loveyapa Review: लवयापा का पहला रिव्यू आया सामने, जान्हवी कपूर बोली- क्यूट लव स्टोरी, धर्मेंद्र बोले- घर-घर की कहानी है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >