Badass Ravi Kumar vs Loveyapa Collection Day 1: ओपनिंग डे पर लवयापा या बैडएस रवि कुमार, कौन मारेगा बाजी? जानें यहां

Badass Ravi Kumar vs Loveyapa Collection Day 1: 7 फरवरी को लवयापा और बैडएस रवि कुमार सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म के रिलीज होने में सिर्फ एक दिन रह गया है. दोनों फिल्मों में से बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मारेगी, इसके बारे में जानिए.

Badass Ravi Kumar vs Loveyapa Collection Day 1: जुनैद खान और खुशी कपूर की रोमांटिक ड्रामा ‘लवयापा’ का क्रेज सोशल मीडिया पर दिख रहा है. आमिर खान अपने बेटे की मूवी के प्रमोशन में लगे हुए हैं. दूसरी तरफ जान्हवी कपूर भी अपनी बहन की फिल्म के लिए दिल खोलकर प्रमोशन कर रही है. मूवी कल यानी 1 फरवरी को सिनेमाघरों को दस्तक दे रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितनी कमाई करेगी, इसकी जानकारी आने लगी है. कहा जा रहा है कि मूवी पहले दिन कोई खास कमाल नहीं कर पाएगी. दूसरी तरफ कल ही फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ भी रिलीज हो रही है.

फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ इतने करोड़ की कमाई करेगी

फिल्म लवयापा के साथ हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ क्लैश करेगी. फिल्म 2 घंटे 21 मिनट की है और इसमें हिमेश के अलावा सनी लियोनी, प्रभुदेवा कीर्ति कुल्हारी और संजय मिश्रा अहम किरदार निभाते दिखेंगे.ट्रेड एक्सपर्ट और फिल्म क्रिटिक सुमित कडेल का मानना है कि हिमेश की फिल्म जुनैद खान- खुशी कपूर की फिल्म लवयापा से बेहतर परफॉर्म करेगी. ओपनिंग डे पर फिल्म 5-7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. लवयापा को लेकर सुमित ने कहा कि फिल्म 70 लाख से 1 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है. दोनों फिल्मों के बीच कोई कंपीटीशन नहीं है. बैडएस रवि कुमार लवयापा को कुचल देगा.

फिल्म लवयापा पहले दिन करेगी सिर्फ इतने करोड़ की ओपनिंग

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, लवयापा ओपनिंग डे पर सिर्फ 75 लाख से 1.50 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है. फिल्म की कहानी जेनरेशन-जेड को फोकस में रहकर बनाया गया है. मूवी में जुनैद खान और खुशी कपूर एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं. हालांकि खुशी के पिता दोनों क सामने एक शर्त रखते हैं और दोनों का फोन आपस में बदलने के लिए कहते हैं. फोन बदलने के बाद दोनों के रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आते हैं.

यह भी पढ़ें- Loveyapa Review: लवयापा का पहला रिव्यू आया सामने, जान्हवी कपूर बोली- क्यूट लव स्टोरी, धर्मेंद्र बोले- घर-घर की कहानी है

यह भी पढ़ें- Loveyapa First Review: करण जौहर ने फिल्म लवयापा का किया पहला रिव्यू, कहा- 2025 की पहली प्रेम कहानी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >